{"_id":"570ba9854f1c1b6d3a4a6ab8","slug":"cbse-online-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE नेट के लिए करें मंगलवार से आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
CBSE नेट के लिए करें मंगलवार से आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 11 Apr 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) की यूजीसी नेट परीक्षा के लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। हालांकि दिसंबर 2015 में हुई परीक्षा का परिणाम अभी तक न आने की वजह से कई युवा परेशान हैं।
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक मंगलवार से सीबीएसई नेट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थी 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन जबकि 13 मई तक बैंक चालान से शुल्क जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
10 जुलाई को होगी नेट परीक्षा
देशभर में नेट परीक्षा का आयोजन 10 जुलाई को किया जाएगा। कई अभ्यर्थी दिसंबर में हुई नेट परीक्षा का अब तक परिणाम न आने की वजह से असमंजस में हैं। उनका कहना है कि उन्हें पुराने परिणाम का पता न होने की वजह से वह आगे ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
नेट में प्रथम पाली में 100 अंकों का सवा घंटे का एग्जाम, द्वितीय पाली में 100 अंकों का सवा घंटे का एग्जाम और तीसरी पाली में ढ़ाई घंटे का 150 अंकों का एग्जाम होगा। कुल 99 विषयों के लिए नेट की परीक्षा कराई जाएगी।
गलती सुधारने का भी मिलेगा मौका
एआईपीएमटी और जेईई मेंस जैसी परीक्षाओं की तरह नेट परीक्षा में भी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन त्रुटि सुधार करने का मौका मिलेगा। सीबीएसई के मुताबिक अभ्यर्थी 17 मई से 23 मई 2016 के बीच अपने आवेदन में गलती सुधार कर सकते हैं।
कई अभ्यर्थी जल्दबाजी में गलत एंट्री कर देते हैं। ऐसे में परीक्षा पास करने के बाद उनके प्रमाण पत्र में कोई त्रुटि न आए, इसके लिए यह बदलाव किया जाता है।
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.cbsenet.nic.in