{"_id":"56e2644d4f1c1b62638b4570","slug":"cbse-board-exam-result-news-campus-news-education-news-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE बोर्ड के 10वीं-12वीं स्टूडेंट के लिए अहम जानकारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
CBSE बोर्ड के 10वीं-12वीं स्टूडेंट के लिए अहम जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 14 Mar 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
एग्जाम, कैंपस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के स्टूडेंट्स के लिए बेहद जरूरी खबर। बोर्ड ने एग्जाम रिजल्ट का समय जारी किया है। सीबीएसई वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम मई के आखिरी पखवाड़े या जून की शुरुआत में घोषित होंगे। सीबीएसई की 12वीं और 10वीं की स्कूल और बोर्ड आधारित परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं।
जहां 12वीं की परीक्षाएं 22 अप्रैल तक चलेंगी, वहीं 10वीं की परीक्षाएं 28 मार्च को खत्म होंगी। गौरतलब है कि जिले के करीब 13 परीक्षा केंद्रों पर दोनों कक्षाओं के लगभग सात हजार विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक विद्यार्थियों की कॉपियों का मूल्यांकन मई के पहले पखवाड़े तक खत्म होगा।
इसके बाद सभी क्षेत्रीय कार्यालयों की ओर से तैयार परिणाम की समीक्षा होगी। बोर्ड अध्यक्ष की बैठक के बाद परिणाम घोषित करने का फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा, सीबीएसई अप्रैल और मई में भी व्यस्त रहेगा।
विज्ञापन
जहां 3 अप्रैल को जेईई मेंस की आफ लाइन परीक्षा होगी। वहीं, 9 और 10 अप्रैल को जेईई मेंस की ही आनलाइन परीक्षा कराएगा। इसके बाद 1 मई को आल इंडिया प्री मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट होगा। जून में बोर्ड जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन करेगा।