{"_id":"572b729f4f1c1b4c625ccfcc","slug":"campus-placement-in-uttarakhand-open-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू की राह चला UOU, कराएगा कैंपस प्लेसमेंट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इग्नू की राह चला UOU, कराएगा कैंपस प्लेसमेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 05 May 2016 09:50 PM IST
सार
- दून पहुंचे नए कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने दी जानकारी
- इग्नू की तर्ज पर किया जाएगा छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट
- कम छात्र संख्या वाले कोर्सेज में दी जाएंगी ऑनलाइन बुक्स
विज्ञापन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय भी अब इग्नू की राह पर चल पड़ा है। यहां के छात्रों का भी अब कैंपस प्लेसमेंट किया जाएगा। कुलपति बनने के बाद पहली बार दून में राज्यपाल डॉ. केके पाल और मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह से मिलने पहुंचे मुक्त विवि के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनका मकसद छात्रों की हर शिकायत को दूर करते हुए विवि को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
मुक्त विवि के केदारपुरम स्थित कैंपस कार्यालय पहुंचे प्रो. नागेश्वर राव ने कहा कि मुक्त शिक्षा में अब केवल पहले से जॉब करने वाले छात्र ही नहीं बल्कि फ्रेशर स्टूडेंट्स भी आ रहे हैं। इस लिहाज से अब ऐसे फ्रेशर्स के लिए प्लेसमेंट और कोर्स में इससे जुड़े बदलाव जरूरी हो गए हैं।
विज्ञापन
कोर्स में भी बदलाव
लिहाजा, ऐसे छात्रों की स्किल्स डेवलप करने के लिए कोर्स में बदलाव किया जाएगा। इसके साथ ही मुक्त विवि अब कैंपस प्लेसमेंट से अपने सभी छात्रों को मौका देगा। उन्होंने बताया कि चूंकि गढ़वाल मंडल में विवि की छात्र संख्या सबसे अधिक है, लिहाजा देहरादून में कैंपस बनाने पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए सरकार से जमीन की मांग की जाएगी। विवि पहली बार पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जिन कोर्सेज में छात्र संख्या कम है, उन्हें ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध कराएगा।