{"_id":"57093a6b4f1c1b5b27c8118f","slug":"big-relief-mercy-chance-for-iti-diploma-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहत, ITI डिप्लोमा स्टूडेंट्स को एक और मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बड़ी राहत, ITI डिप्लोमा स्टूडेंट्स को एक और मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 10 Apr 2016 02:40 PM IST
विज्ञापन
exam
हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए 11 मई से शुरू होने वाली राज्य बोर्ड परीक्षा में पुराने डिप्लोमा छात्र-छात्राओं को एक मर्सी चांस देने का निर्णय लिया है। बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि इसके तहत उन विद्यार्थियों को एक मौका मिलेगा जो छह वर्षों के दौरान अपना डिप्लोमा पूरा नहीं कर सके।
विज्ञापन
उन विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा एक विशेष अवसर प्रदान करेगी। प्रवक्ता ने बताया कि मर्सी चांस से संबंधित डेट शीट सहित अन्य निर्देश बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। मर्सी चांस का लाभ उठाने वाले विद्यार्थियों को चार मई, 2016 तक अपने-अपने संस्थानों से अपना परमिशन कम एडमिशन फार्म भरने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन