फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Campus ›   bbau admission test will be conducted by itself 

बीबीएयू खुद ही कराएगा प्रवेश परीक्षा, गत वर्ष लगे थे धांधली के आरोप

Mon, 21 May 2018 06:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 May 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
bbau admission test will be conducted by itself 
bbau

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) अपनी प्रवेश परीक्षा खुद ही कराएगा। छात्रों ने गत वर्ष का उदाहरण देते हुए परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए किसी बाहरी एजेंसी से प्रवेश परीक्षा कराने की मांग की थी, जिसे विश्वविद्यालय द्वारा गठित कमेटी ने खारिज कर दिया।

विज्ञापन


विवि के छात्रों ने पिछले दिनों कुलपति प्रो. आरसी सोबती को ज्ञापन देकर कहा था कि गत वर्ष प्रवेश परीक्षा में मनमानी हुई थी। इसे लेकर कई आरोप भी लगे। वहीं प्रवेश परीक्षा से जुड़े एक शिक्षक को सीबीआई ने भी पकड़ा।
विज्ञापन


इसे देखते हुए प्रवेश परीक्षा किसी बाहरी एजेंसी के माध्यम से कराई जाए। छात्रों की मांग पर विचार करने के लिए कुलपति प्रो. सोबती ने एक कमेटी का गठन किया था। प्रॉक्टर प्रो. रामचंद्रा की अध्यक्षता वाली कमेटी में रजिस्ट्रार प्रो. आरबी राम, प्रो. आरए खान, प्रो. सुदर्शन वर्मा, वित्त अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


असिस्टेंट रजिस्ट्रार एकेडमिक इसके समन्वयक थे। रजिस्ट्रार ने बताया कि कमेटी ने विभिन्न पक्षों की पड़ताल कर पाया है कि विवि द्वारा खुद ही अपनी प्रवेश परीक्षा कराया जाना ज्यादा बेहतर होगा। कमेटी ने अपनी संस्तुति कुलपति को भेज दी है।

31 से मिलेंगे प्रवेश पत्र

विवि ने बीबीए-एलएलबी को छोड़कर अन्य कोर्सों के लिए प्रवेश आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके आवेदन विवि की वेबसाइट bbau.ac.in के माध्यम से 25 मई तक किए जा सकेंगे।

आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सभी कोर्सों की प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 31 मई से जारी होंगे। प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षाएं 18 से 27 जून तक प्रस्तावित की गई हैं।

जल्द ही इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा। गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अधिक आवेदन आए हैं। 3111 सीटों के लिए लगभग 14 हजार आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed