फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   apply for admission to Doon University From May 8 .

8 मई से करें दून विश्वविद्यालय में दाखिले को आवेदन

Wed, 04 May 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
apply for admission to Doon University From May 8 .
अावेदन - फोटो : demo pic

दून विश्वविद्यालय में नए सत्र के दाखिलों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आठ मई से शुरू होने जा रही है। 12वीं और ग्रेजुएशन के बाद विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन किया जा सकता है। विवि की प्रवेश परीक्षा नौ जुलाई को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


दून विवि के कुलसचिव बीएम हरबोला ने बताया कि विवि में विभिन्न अंडरग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, पीएचडी, सर्टिफिकेट कोर्सेज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आई मई से शुरू होगी। आवेदन विवि की वेबसाइट पर किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए मुख्य प्रशासनिक भवन में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। 
विज्ञापन


आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 जून 2016 है। एमबीए कोर्स के लिए तीन जून 2016 तक ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा नौ जुलाई 2016 को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। 25 जुलाई से विवि का शैक्षिक सत्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि से ले सकते हैं प्रॉस्पेक्टस
दून विवि में एडमिशन के लिए अभ्यर्थी विवि से प्रॉस्पेक्टस भी ले सकते हैं। विवि के कुलसचिव डा. बीएम हरबोला के मुताबिक सामान्य व ओबीसी छात्र 700 रुपये और एससी व एसटी छात्र 350 रुपये में विवि से प्रॉस्पेक्टस हासिल कर सकते हैं। 

इन कोर्सेज में दाखिले का मौका
अंडरग्रेजुएट कोर्स: बैचलर ऑफ  डिजाइन (चार वर्षीय), बैचलर ऑफ  लाइब्रेरी एंड इंफ ॅार्मेशन साइंस(एक वर्षीय)
पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स : भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, कंप्यूटर साइंस,  अर्थशास्त्र, मीडिया एंड कम्यूनिकेशन, एमसीए, एमबीए, विदेशी भाषाओं चाइनीज, जर्मन, स्पैनिश, जापानी, फ्रें च।

दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स : इनवायरनमेंट साइंस, मीडिया एंड कम्यूनिकेशन, अर्थशास्त्र, सोशल वर्क, भौतिक विज्ञान, गणित, हिंदी, चाइनीज, जर्मन, स्पैनिश एमबीए, एमटेक इनवायरमेंटल टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ  लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस।
पीएचडी कोर्स : इनवायरमेंट साइंस, मीडिया एंड कम्यूनिकेशन, मैनेजमेंट, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, कंप्यूटर साइंस, एमफि ल अर्थशास्त्र। 

(अनुवाद अध्ययन में पीजी डिप्लोमा, सर्टिफि केट कोर्स इन क्लाउड कंप्यूटिंग, चाइनीज, जर्मन, स्पैनिश, जापानी, फ्रेंच।)

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.doonun{{iversity.org, 14.139.238.228/ {{DUONLINE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed