चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए करें 26 तक आवेदन
अगर आप चार्टर्ड अकाउंटेंट में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं तो इसके प्रथम चरण की कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट(सीपीटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। 26 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 19 जून को सीपीटी एग्जाम होगा।
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया(आईसीएआई) ने सीपीटी का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन व ऑफलाइन, दोनों तरीके से आवेदन किया जा सकता है। 26 अप्रैल आवेदन की अंतिम तिथि है।
19 जून को दो सत्रों में होगी सीपीटी की परीक्षा
19 जून को दो सत्रों में सीपीटी की परीक्षा होगी। पहले सत्र में फंडामेंटल ऑफ अकाउंटिंग, मर्सेंटाइल लॉ और दूसरे सत्र में जनरल इकोनोमिक्स, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
ऑफलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी क्षेत्रीय या ब्रांच ऑफिस से 1500 रुपये में आवेदन पत्र हासिल कर सकते हैं। इसके लिए केवल वही 12वीं वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने पहले से पंजीकरण कराया हुआ होगा।
यह है वेबसाइट : www.icai.org