{"_id":"57026fb54f1c1bab49c811a1","slug":"applications-sought-for-headmaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के हाईस्कूलों को मिलेंगे हेडमास्टर, मांगे गए आवेदन ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्रदेश के हाईस्कूलों को मिलेंगे हेडमास्टर, मांगे गए आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 04 Apr 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
भर्ती
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के हाईस्कूलों को जल्द प्रधानाध्यापक मिलेंगे। विभाग की ओर से सहायक अध्यापक एलटी और प्रवक्ताओं से प्रभारी प्रधानाध्यापक के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए 25 अप्रैल तक आवेदन जमा करने होंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में सरकारी हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक के कई पद रिक्त हैं। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक वर्षों से खाली इन इन पदों को भरने के लिए विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इस कड़ी में सहायक अध्यापक एलटी और प्रवक्ताओं से आवेदन मांगे जा रहे हैं। 25 अप्रैल तक इसके लिए आवेदन जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे भरे गए प्रिंसिपलों के रिक्त पद
प्रदेश में प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों को भरा जा सके इसके लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पांच साल की सेवा के मानक में 50 फीसदी की छूट के निर्देश दिए थे। जिसके बाद विभाग की ओर से प्रदेश में प्रिंसिपलों के तीन सौ से अधिक रिक्त पद भरे गए, लेकिन प्रधानाध्यापकों के रिक्त पद अब भी खाली हैं।
विज्ञापन