फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   application for neet 2 start, last date 25 june.

नीट-2 के लिए आवेदन शुरू, 25 जून तक मौका

Fri, 27 May 2016 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 May 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
application for neet 2 start, last date 25 june.
नीट-2 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। - फोटो : demo pic

सीबीएसई ने राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा नीट-2 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह परीक्षा 24 जुलाई को आयोजित होगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन बृहस्पतिवार 25 मई से मिलने शुरू हो गए। आवेदन की अंतिम तारीख 25 जून है। लेकिन ई-चालान के जरिए भुगतान करने वाले अभ्यर्थी 21 जून तक ही आवेदन करने के हकदार हैं।

विज्ञापन


देशभर के मेडिकल संस्थानों में राष्ट्रीय कोटे की 15 फीसदी सीटों, राज्य सरकार के कोटे की सीटों, सभी चिकित्सा व दंत चिकित्सा संस्थानों, प्राइवेट और डीम्ड विश्वविद्यालयों में निजी, प्रबंधन और अनिवासी भारतीय कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए नीट-2 का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


सीबीएसई ने जारी किया नोटिफिकेशन
इस बाबत सीबीएसई ने नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार नीट 2 में एक ही प्रश्नपत्र होगा। परीक्षा तीन घंटे की होगी। इसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से 180 बहुविकल्पीय सवाल होंगे। सीबीएसई ने परीक्षा के लिए 1400 रुपये शुल्क तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसूचित जाति और अनूसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को मात्र 750 रुपये शुल्क के तौर पर देनें होंगे। शुल्क का भुगतान डेबिट-क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, सामान्य सेवा केंद्रों के ई-वालेट या ई-चालान के जरिए किया जा सकता है।


पूरे देश में एक ही परीक्षा
पूरे देश में एक ही परीक्षा की अवधारणा से छात्रों को फायदा पहुंचेगा। बहुत समय से नीट 2 को लेकर उहापोह की दशा बनी हुई थी। अब सारा कुहासा दूर हो गया है। उत्तराखंड के छात्रों को इस साल प्राइवेट कालेजों की एमबीबीएस की 300 और बीडीएस की 100 ज्यादा सीटों पर एंट्रेंस का अवसर मिलेगा। प्रदेश सरकार के तीन कॉलेजों की 350 सीटों पर भी प्रवेश इसी परीक्षा के माध्यम से होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed