फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   All India Pre Medical Pre Dental Test.

AIPMT के लिए एनसीईआरटी की बुक पर करें फोकस

Fri, 15 Apr 2016 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Apr 2016 10:39 AM IST
विज्ञापन
 All India Pre Medical Pre Dental Test.
exam

एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए एक मई को होने जा रही आल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी 2016) में अब केवल 17 दिन बचे हैं। अंतिम समय में न केवल पुराने सैंपल पेपर, बल्कि एनसीईआरटी की बुक्स पर ज्यादा से ज्यादा फोकस बेहतर स्कोरिंग साबित हो सकता है। 

विज्ञापन
  • - सबसे पहले इस बात का ख्याल रखें कि अपनी तैयारी में एनसीईआरटी की किताबों को प्रमुखता से शामिल करें। 
  • - बायोलॉजी सबसे ज्यादा स्कोरिंग विषय है। इसमें से सबसे ज्यादा 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। 45 बॉटनी के और 45 जुलॉजी के। लिहाजा प्रश्न हल करते समय सबसे पहले इसे ही निपटाएं।
  • विज्ञापन
  • - मैकेनिक्स, इलेक्ट्रोमैग्नेशन, ऑप्टिक्स, मॉर्डन फिजिक्स पर अच्छा ध्यान लगाएं। स्कोरिंग हो सकता है। 
  • - गत वर्षों का रिकॉर्ड देखें तो ह्यूमन फिजियोलॉजी, बायोमालिक्यूल्स, बायोटेक्नोलॉजी टॉपिक्स से काफी संख्या में सवाल पूछे गए हैं। इस लिहाज से किसी भी टॉपिक को कम न आंकें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • - तैयारी करते वक्त इंफॉर्मेशन आधारित टॉपिक्स भी अहम हो सकते हैं। मसलन, अनिमैलिया, मोर्फोलॉजी ऑफ एनिमल्स जैसे इंफॉर्मेटिव टॉपिक्स भी परीक्षा में आपको चौंका सकते हैं।
  • - किसी भी टॉपिक को पूरा पढ़ने के बाद उससे जुड़े बहुविकल्पीय प्रश्नों को जरूर तैयारी में शामिल करें। टॉपिक्स से जुड़े यह प्रश्न न केवल एनसीईआरटी, बल्कि दूसरी किताबों से भी लिए जा सकते हैं।
  • - किसी भी प्रश्न को न केवल गंभीरता से पढ़ें, बल्कि उसके बारे में सोचने की प्रक्रिया भी अमल में लानी चाहिए। सवाल गलत समझ आने पर निश्चित तौर पर इसका जवाब भी गलत हो सकता है।

          (अचीवर्ज क्लासेज के सीईओ मनु पंत के मुताबिक)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed