{"_id":"56e2f0b04f1c1bdf158b456a","slug":"admit-card-issued-in-jee-main","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE MAIN: जल्दी कर लें एडमिट कार्ड डाउनलोड, होगी भूल सुधार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
JEE MAIN: जल्दी कर लें एडमिट कार्ड डाउनलोड, होगी भूल सुधार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 11 Mar 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
एडमिट कार्ड
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल में होने जा रही इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट से ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
खास बात यह भी है कि अगर किसी के एडमिट कार्ड में नाम की स्पेलिंग में गलती मिली तो इसमें सुधार किया जा सकता है। सीबीएसई की ओर से जेईई मेन ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन तीन अप्रैल 2016 और ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन नौ व दस अप्रैल को किया जाएगा।
विज्ञापन
दोनों ही परीक्षाओं के ऑनलाइन एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध हो गए हैं। अभ्यर्थी अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा में घड़ी और पेन लाने की नहीं अनुमति:
परीक्षा में पहली बार निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी अभ्यर्थी घड़ी या पेन लेकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं पा सकेगा। सीबीएसई ने इससे पहले इस तरह के नियम एआईपीएमटी परीक्षा में लागू किए हैं।
विज्ञापन
यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड : www.jeemain.nic.in
एक और अहम बात यह है कि अगर किसी छात्र के एडमिट कार्ड में प्रमाण पत्रों से इतर नाम की स्पेलिंग गलत मिलती है तो उसमें सुधार का मौका सीबीएसई की ओर से दिया जाएगा।
लिहाजा, अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वह जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके त्रुटिरहित होने का इत्मीनान कर लें।