{"_id":"572a1c624f1c1bfa525ce696","slug":"admission-for-mbbs-and-bds","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस और बीडीएस में ऑल इंडिया रैंक के आधार पर ही मिलेगा दाखिला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एमबीबीएस और बीडीएस में ऑल इंडिया रैंक के आधार पर ही मिलेगा दाखिला
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 04 May 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में 50 हजार से ज्यादा एमबीबीएस व 15 हजार से ज्यादा बीडीएस सीटों पर दाखिला ऑल इंडिया रैंक से ही किया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने इसकी जानकारी वेबसाइट पर जारी की है। इसके मुताबिक हर अभ्यर्थी को केवल ऑल इंडिया रैंक के आधार पर ही दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से जारी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट(नीट) से संबंधित नोटिफिकेशन के मुताबिक एक मई को हुई नीट 1 परीक्षा में पंजीकरण कराने के बावजूद जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें नीट 2 में आवेदन का मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
नीट 2 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया होगी शुरू
यह उन हजारों युवाओं को बड़ा झटका है जो कि किसी न किसी वजह से नीट 1 परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। इसके अलावा बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि जो अभ्यर्थी एक मई की परीक्षा के लिए पहले आवेदन नहीं कर पाया होगा, उसके लिए जल्द ही नीट 2 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। यह परीक्षा 24 जुलाई को आयोजित की जानी है।
विज्ञापन
इसके बाद नीट 1 और नीट 2 का संयुक्त परिणाम 17 अगस्त को जारी किया जाएगा। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि हर अभ्यर्थी को केवल ऑल इंडिया रैंक ही जारी की जाएगी। इस रैंक के आधार पर ही काउंसिलिंग से दाखिले होंगे।
बोर्ड ने इसके साथ ही उस असमंजस को भी दूर कर दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि हर राज्य को अलग से राज्य कोटे की रैंक जारी की जाएगी।
यहां अभी भी असमंजस बरकरार
हालांकि नीट के आयोजन और परिणाम को लेकर तमाम बातें साफ हो चुकी हैं लेकिन अभी भी कुछ प्रवेश परीक्षाओं की प्रक्रिया चलने की वजह से असमंजस बना हुआ है। आईपी की प्रवेश परीक्षा संपन्न हो चुकी है।
जिपमर की प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। एम्स ने भी अभी तक वेबसाइट पर कोई जानकारी जारी नहीं की है। हालांकि यह माना जा रहा है कि कुछ मामलों पर सुप्रीम कोर्ट का साफ आदेश आने के बाद ही असमंजस दूर होगा।