फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   98.6 percent candidate present in police constable recruitment exam

खाकी पहनने की परीक्षा में युवाओं ने रचा इतिहास

Fri, 25 Mar 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 25 Mar 2016 11:23 PM IST
सार

  • पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पहली बार 98.6 फीसदी अभ्यर्थी बैठे
  • डीजीपी और बोर्ड के चेयरमैन ने खुद रखी परीक्षा पर नजर, कई केंद्रों का किया दौरा
  • 40339 स्टूडेंट्स में 39777 स्टूडेंट्स ने की शिरकत
  • 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए

विज्ञापन
98.6 percent candidate present in police constable recruitment exam
ल‌िख‌ित परीक्षा में शा‌म‌िल अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी सुरक्षा एजेंसी की लिखित परीक्षा में तादाद में परीक्षार्थी बैठे। पुलिस भर्ती परीक्षा में 98.6 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यही नहीं, कश्मीर संभाग में जम्मू से अधिक हाजिरी रही, जहां 98.62 फीसदी संख्या रही। जम्मू में उपस्थिति दर 98.60 फीसदी रही। 
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों में गलत रोल नंबर भरने या फिर नाम लिखने की गलतियां छोड़ दी जाएं तो सभी केंद्रों पर परीक्षा बिना किसी व्यवधान के परीक्षा हुई। खुद डीजीपी के राजिंदरा ने कश्मीर के कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।  
विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के चेयरमैन एडीजीपी एलके मोहांती ने परीक्षा केंद्रों के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम पर नजर रखी। मोहांती ने बताया कि 40339 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, इसमें से 39777 ने परीक्षा दी। किसी भी लिखित परीक्षा में 85 फीसदी से अधिक उपस्थिति नहीं रहती, लेकिन इस बार पुलिस भर्ती परीक्षा ने रिकार्ड कायम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पहली बार परीक्षा ओएमआर शीट पर हुई। 100 सवाल पूछे गए थे। राज्य के 22 जिलों में परीक्षा के लिए 75 केंद्र बनाए गए थे। एक हजार पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को परीक्षा पर नजर रखने के लिए लगाया गया था। हर एक केंद्र पर डीएसपी स्तर के अधिकारी को सुपरवाइजर बनाया गया था। 


खाकी पहनने का दिखा जुनून
परीक्षा में कश्मीरी युवाओं ने भी खाकी पहनने का जुनून दिखाया है। जम्मू से अधिक कश्मीर संभाग के युवाओं ने परीक्षा दी। आतंकी संगठन बेशक उन्हें भड़काते हों, लेकिन देश के लिए मर मिटने वालों का जज्बा कम नहीं। दोपहर को 12 बजे शुरू हुई परीक्षा के लिए सुबह ही परीक्षा केंद्रों के बाहर उम्मीदवारों का पहुंचना शुरू हो गया था। परीक्षा देकर उम्मीदवारों ने काफी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed