{"_id":"570129844f1c1b9617c8119c","slug":"6184-candidates-sitting-in-jee-main-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"6184 अभ्यर्थियों ने दी जेईई मेन की परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
6184 अभ्यर्थियों ने दी जेईई मेन की परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 03 Apr 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
जेईई मेन परीक्षा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन राजधानी में 13 केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा में 6489 में से 6184 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के लिए बेहद सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
परीक्षा में कुल 4.70 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। रविवार को सुबह सात बजे से ही सभी परीक्षा केंद्रों पर एंट्री शुरू हो गई थी। सीबीएसई से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा में 6489 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन
इनमें से 6184 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। 305 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसके बाद हुई बीआर्क की परीक्षा में कुल पंजीकृत 905 में से 776 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस परीक्षा में 129 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
परीक्षा में इस बार बेहद सख्त सुरक्षा व्यवस्था
परीक्षा में इस बार बेहद सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग के दौरान डिजिटल घड़ी, पेन, पेंसिल आदि को बाहर ही निकलवा दिया गया।
सुबह ठीक 9.30 बजे परीक्षा शुरू हुई। 12.30 बजे परीक्षा संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही। इसके बाद बीआर्क का पेपर दोपहर को दो से शाम पांच बजे तक हुआ।
परीक्षा देने के बाद परीक्षा केंद्रों से बाहर आए अभ्यर्थी काफी खुश नजर आए। सहारनपुर से आए अनुज का कहना था कि पेपर में मैथ्स को छोड़ दें तो केमिस्ट्री और फिजिक्स काफी आसान रहे।
देहरादून की निकिता ने बताया कि इस साल पेपर कुछ लंबा था। ओवरऑल देखें तो गत वर्ष के मुकाबले इस साल पेपर बेहतर रहा।