फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   43 candidate disqualified from assistant registrar exam.

सहायक कुलसचिव परीक्षा से 43 अभ्यर्थी बाहर

Sat, 26 Mar 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 Mar 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
43 candidate disqualified from assistant registrar exam.
परीक्षा - फोटो : demo pic
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक कुलसचिव परीक्षा के लिए 43 अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इससे पूर्व 15 मार्च को आयोग की ओर से शैक्षिक योग्यता पूरी न करने पर 29 अभ्यर्थियों के मुख्य परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


आयोग के प्रभारी सचिव प्रवेश चंद्र डंडरियाल की ओर से परीक्षा के लिए अयोग्य पाए गए अभ्यर्थियों के नामों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है। आयोग ने संस्कृत विभाग के अंतर्गत सहायक कुलसचिव परीक्षा-2015 के लिए अभ्यर्थियों से छह दिसंबर 2015 में आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन


10, 11 अप्रैल को परीक्षा
आयोग ने विज्ञापन के अनुसार निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा न कराने पर 34 और ऑनलाइन आवेदन पत्र के प्रिंटआउट निर्धारित तिथि तक आयोग कार्यालय में जमा न करने पर नौ अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक कुलसचिव मुख्य परीक्षा का आयोजन हरिद्वार जनपद में 10 व 11 अप्रैल को किया जाएगा। परीक्षा के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थी एक अप्रैल से आयोग की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

यहां करें एडमिट कार्ड डाउनलोड : ukpsc.gov.in
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed