फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   42 thousand candidates will participate in written test

पुलिस भर्ती: लिखित परीक्षा में बैठेंगे 42 हजार अभ्यर्थी

Wed, 23 Mar 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 23 Mar 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
42 thousand candidates will participate in written test
पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा - फोटो : Demo

चार हजार पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए रियासत के तमाम जिलों में 20 मार्च को लिखित परीक्षा होगी। पुलिस भर्ती बोर्ड (पीआरबी) के चेयरमैन ने पारदर्शिता के साथ परीक्षा आयोजित करने के लिए सभी तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन


बोर्ड के चेयरमैन एल मोहंती ने लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए बुधवार को आर्म्ड पुलिस हेडक्वार्टर में उच्च पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। किसी भी आयोजन स्थल के आसपास अन्य लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन


बैठक के बाद बोर्ड चेयरमैन मोहंती ने बताया कि बैठक में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई है। पहले राउंड में फिजिकल टेस्ट में पास होने वाले लगभग 42 हजार अभ्यर्थी (पुरुष और महिला) 20 मार्च को होने वाली लिखित परीक्षा में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखित परीक्षा दसवीं के कोर्स पर आधारित होगी और उसमें बहुभागी सवाल होेंगे। दो घंटे की परीक्षा दोपहर 12 बजे से एक साथ सभी केंद्रों पर होगी। परीक्षा पूरी होने के बाद सवालों की बुकलेट और उत्तर जेएंडके पुलिस की वेबसाइट में डाल दिए जाएंगे।


लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों का मेरिट के आधार पर ही अंतिम चयन होगा। पूरी परीक्षा में आधुनिक तकनीक से वीडियोग्राफी होगी। यह पहला अवसर है, जब जेएंडके में कोई परीक्षा इतनी पारदर्शिता के साथ हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed