फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   1300 teacher will go to UP.

1300 विकल्पधारी शिक्षक जाएंगे उत्तराखंड से यूपी 

Fri, 15 Apr 2016 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Apr 2016 08:47 AM IST
विज्ञापन
1300 teacher will go to UP.
टीचर - फोटो : file photo

उत्तराखंड में कार्यरत 1300 विकल्पधारी शिक्षकों को उत्तर प्रदेश के लिए कार्यमुक्त किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन को इसका प्रस्ताव भेजा जा रहा है। दोनो राज्यों की सहमति और शासन की मंजूरी के बाद ही इन्हें कार्यमुक्त किया जाएगा। 

विज्ञापन


उत्तराखंड अलग राज्य बनने के बाद कई शिक्षकों ने यूपी का विकल्प भरा तो कुछ ने उत्तराखंड का। इसके बावजूद यूपी के विकल्पधारी शिक्षकों की यूपी वापसी नहीं हो पाई है। ये शिक्षक राज्य बनने के बाद से ही यूपी जाने के लिए प्रयासरत हैं। वर्षों बाद अब इनका मामला एक कदम आगे बढ़ा है।
विज्ञापन


कई हो चुके हैं कार्यमुक्त
यह बात अलग है कि विभाग में पहुंच वाले कई शिक्षक मेडिकल एवं अन्य आधार पर कार्यमुक्त हो चुके हैं। लेकिन जिनकी पहुंच नहीं थी उनकी अनदेखी होती रही। शिक्षा निदेशालय की ओर से इस तरह के 1300 शिक्षकों के प्रस्ताव को अब शासन को भेजा जा रहा है। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने कहा कि इन शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश का विकल्प दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कार्यरत इन शिक्षकों का गृह जनपद उत्तर प्रदेश में हैं। उत्तर प्रदेश से एनओसी और उत्तराखंड शासन की मंजूरी के बाद ही इन्हें यूपी के लिए कार्यमुक्त किया जाएगा। विभाग की ओर से इनके आवेदनों को मंजूरी के लिए शासन को भेजा जा रहा है।    


निदेशालय के इस प्रस्ताव से विकल्पधारी शिक्षकों में यूपी के लिए कार्यमुक्त होने की उम्मीद बंधी है। पूर्व में केंद्र से ऐसे समस्त कार्मिकों का पूर्ण विवरण मांगा गया था।
-सोहन माजिला, प्रांतीय महामंत्री राजकीय शिक्षक संघ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed