फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   13 thousand student will again board exam.

13 हजार से अधिक बच्चे दोबारा देंगे बोर्ड परीक्षा

Sat, 02 Apr 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 02 Apr 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
13 thousand student will again board exam.
परीक्षा - फोटो : demo pic

पौड़ी जिले के तेरह हजार से अधिक बोर्ड परीक्षार्थी रविवार को हाईस्कूल हिंदी की दोबारा परीक्षा देंगे। विभाग की लापरवाही के चलते छात्रों को फिर से परीक्षा देनी पड़ रही है। अशासकीय विद्यालय नैनीडांडा में हिंदी का पेपर परीक्षा से पूर्व खुलने से पूरे जिले में परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। 

विज्ञापन


पौड़ी में दोबारा देंगे बच्चे परीक्षा
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा चार अप्रैल को पूरे प्रदेश भर में हो चुकी है लेकिन पौड़ी जनपद के परीक्षार्थी दोबारा परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से नए प्रश्न-पत्र तैयार किए गए हैं। 
विज्ञापन


उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के सचिव डा. आरडी शर्मा ने कहा कि परीक्षा को लेकर जनपद में 160 केंद्र बनाए गए हैं। रविवार को सुबह दस से दोपहर एक बजे तक होने वाली परीक्षा में 13052 परीक्षार्थी बैठेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त परीक्षार्थियों को इसकी जानकारी दी जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed