{"_id":"57037a1f4f1c1b850ac811cb","slug":"12th-grade-students-online-revaluation-date-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के आनलाइन रिवैल्यूएशन तारीख 11 तक ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के आनलाइन रिवैल्यूएशन तारीख 11 तक
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 05 Apr 2016 02:11 PM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन पंजीकरण
- फोटो : demo pic
जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन की तरफ से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के आनलाइन रिवैल्यूएशन और आंसर शीट की फोटो कापी लेने के लिए आवेदन भरने की अंतिम तारीख 11 अप्रैल रखी गई है। 11 अप्रैल तक कश्मीर संभाग के विद्यार्थी आनलाइन फार्म भरने के साथ पहली बार आनलाइन फीस भी भर सकते हैं।
विज्ञापन
पहली बार शिक्षा विभाग ने परीक्षा परिणाम निकलने के बाद दसवीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आनलाइन रिवैल्यूएशन फार्म और आंसर शीट की फोटो कापी लेने की सुविधा प्रदान की है। सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया है और अब बोर्ड ने कश्मीर संभाग के लिए इस सुविधा की अंतिम तारीख की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
अधिसूचना के तहत विद्यार्थी अब केवल 11 अप्रैल तक ही आनलाइन फार्म के लिए आवेदन भर सकेंगे, लेकिन इस अधिसूचना में पहली बार विद्यार्थियों के लिए फार्म की फीस भरने के लिए आनलाइन फीस भरने की सुविधा रखी गई है। करीब एक सप्ताह पहले ही बोर्ड ने इस सुविधा को शुरू किया था।
विज्ञापन
जिन विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के पास डेबिट, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग की सुविधा है, वे सभी फार्म भरने के साथ ही आनलाइन फीस का भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को बोर्ड कार्यालय और बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और जो विद्यार्थी आनलाइन भुगतान नहीं कर सकते हैं, वे फीस जेके बैंक में जमा करवा सकते हैं।