{"_id":"5730c2144f1c1b1605919b2e","slug":"1270-lecturer-got-appointment","type":"story","status":"publish","title_hn":"1270 प्रवक्ताओं को तैनाती, एलटी से हुआ प्रमोशन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
1270 प्रवक्ताओं को तैनाती, एलटी से हुआ प्रमोशन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 09 May 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : file photo
सहायक अध्यापक एलटी से प्रवक्ता के पद पर प्रमोशन पाने वाले 1270 प्रवक्ताओं को काउंसिलिंग के बाद विभिन्न विद्यालयों में तैनाती दी गई है। इसमें सामान्य संवर्ग के 1040 और महिला संवर्ग के 230 प्रवक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में सहायक अध्यापक एलटी से प्रवक्ता के पद पर 1431 शिक्षकों को प्रमोशन के बाद तैनाती दी जानी थी, लेकिन कुछ शिक्षकों की सीआर ठीक न होने, कुछ की मौत एवं विभिन्न प्रकरणों के चलते 1270 प्रवक्ताओं को तैनाती दी गई। इसके लिए राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में सोमवार को काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन