{"_id":"570699e84f1c1b7725c81138","slug":"107-new-doctors-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड को मिले 107 डॉक्टर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उत्तराखंड को मिले 107 डॉक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने इन डॉक्टरों को सम्मानित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश को 107 नए डॉक्टर मिले हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय ने सभी 107 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र जारी किए। जिलों से डॉक्टरों को अस्पतालों का आवंटन सीएमओ के स्तर से किया जाएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य महानिदेशक डा. कुसुम नरियाल ने बताया कि हल्द्वानी और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से पास आउट हुए एमबीबीए डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए पिछले माह से कवायद चल रही थी।
विज्ञापन
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के पास आउट 47 को दी गई नियुक्ति
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से इंटर्नशिप पूरी करने के बाद 38 फ्रेशर और पिछले वर्ष के पास आउट 25 डॉक्टर को जेआर बनाया गया है। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के 47 पास आउट को नियुक्ति दी गई है। उन्होंने बताया कि कुल 110 को चयनित किया गया था।
विज्ञापन
तीन अभ्यर्थियों ने पीजी की पढ़ाई के चलते फिलहाल तैनाती ना लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों के अतिदुर्गम और दुर्गम के अस्पतालों में डॉक्टरों की पोस्टिंग करेंगे। डॉक्टरों से तैनाती के लिए दुर्गम और अतिदुर्गम के विकल्प मांगे गए हैं।