{"_id":"63b2e41f844208290833b248","slug":"zomato-s-co-founder-gunjan-patidar-resigns","type":"story","status":"publish","title_hn":"Zomato: जोमैटो के सह-संस्थापक गुंजन पाटीदार ने दिया इस्तीफा, कंपनी के शेयर और लुढ़के","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Zomato: जोमैटो के सह-संस्थापक गुंजन पाटीदार ने दिया इस्तीफा, कंपनी के शेयर और लुढ़के
Tue, 03 Jan 2023 12:58 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 03 Jan 2023 12:58 PM IST
सार
Zomato: जोमैटो ने कहा है कि पिछले दस से अधिक वर्षों में उन्होंने एक शानदार तकनीकी नेतृत्व टीम का भी पोषण किया जो आगे चलकर तकनीकी कार्य का नेतृत्व करने में सक्षम है। जोमैटो के निर्माण में उनका योगदान अमूल्य रहा है।
विज्ञापन
गुंजन पाटीदार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो लिमिटेड ने कहा कि उसके सह-संस्थापक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी गुंजन पाटीदार ने सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया है। जोमैटो ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि पाटीदार जोमैटो के उन कुछ कर्मचारियों में से एक थे जिन्होंने कंपनी के लिए कोर टेक सिस्टम का निर्माण किया था।
विज्ञापन
जोमैटो ने कहा है कि पिछले दस से अधिक वर्षों में उन्होंने एक शानदार तकनीकी नेतृत्व टीम का भी पोषण किया जो आगे चलकर तकनीकी कार्य का नेतृत्व करने में सक्षम है। जोमैटो के निर्माण में उनका योगदान अमूल्य रहा है।
विज्ञापन
पिछले साल नवंबर में कंपनी के एक अन्य सह-संस्थापक मोहित गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया था। साढ़े चार साल पहले जोमैटो से जुड़ने वाले गुप्ता को 2020 में इसके फूड डिलीवरी बिजनेस के सीईओ के पद से बढ़ाकर को-फाउंडर बनाया गया था।
विज्ञापन
जोमैटो से पिछले एक वर्ष के दौरान कुछ शीर्ष पदधारकों ने अपना इस्तीफा दिया है। इनमें राहुल गंजू, जो नई पहल सेगमेंट के प्रमुख थे, सिद्धार्थ झावर, पूर्व उपाध्यक्ष और इंटरसिटी प्रमुख और सह-संस्थापक गौरव गुप्ता आदि शामिल हैं।
# जोमैटो के शेयर 4% तक लुढ़के
जोमैटो के सह-संस्थापक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी गुंजन पाटीदार के इस्तीफा देने के बाद बीएसई पर मंगलवार के इंट्राडे ट्रेड में ऑनलाइन फूड डिलीवरी एग्रीगेटर ज़ोमैटो के शेयर 4% गिरकर 57.65 रुपये पर आ गए।