{"_id":"5e68fa0a8ebc3eeb2645808a","slug":"yes-bank-aloow-rtgs-users-can-pay-payments-towards-loans-credit-cards-via-other-bank-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"यस बैंक की RTGS सेवा बहाल, दूसरे खाते से क्रेडिट कार्ड और कर्ज की किस्तों का कर सकेंगे भुगतान ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
यस बैंक की RTGS सेवा बहाल, दूसरे खाते से क्रेडिट कार्ड और कर्ज की किस्तों का कर सकेंगे भुगतान
Wed, 11 Mar 2020 08:17 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Wed, 11 Mar 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
Yes Bank
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यस बैंक के ग्राहक अब दो लाख से ज्यादा के क्रेडिट कार्ड और लोन का भुगतान कर सकेंगे। यस बैंक ने बुधवार को कहा कि रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) सेवा को चालू कर दिया गया है। इससे ग्राहक अपने क्रेडिट कार्ड और लोन की देनदारी का अन्य बैंक खाते से भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले आईएमपीएस और एनइएफटी सेवा को भी इसी के लिए बहाल किया गया था। आरटीजीएस का इस्तेमाल 2 लाख से ज्यादा के भुगतान के लिए होता है। इससे कम राशि का भुगतान एनईएफटी के जरिए होता है। इसके अलावा लोन और क्रेडिट कार्ड का भुगतान अन्य बैंक खातों से आईएमपीएस के जरिए भी होता है।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ने कुप्रबंधन के मद्देनजर यस बैंक का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया है। इसके बाद पांच मार्च से तीन अप्रैल की अवधि तक के लिए बैंक के उपभोक्ताओं के ऊपर अधिकतम पचास हजार रुपये निकालने की सीमा लगा दी गई है। रिजर्व बैंक द्वारा नियंत्रण लिए जाने के बाद यस बैंक की ऑनलाइन लेन-देन की सेवाओं पर अस्थायी रोक लग गई थी। यस बैंक के खाते से ऑनलाइन भुगतान पर अभी भी रोक जारी है।
विज्ञापन