फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   will be able to port electricity company as government plans to introduce bill in parliament

मोबाइल नंबर की तरह बदल सकेंगे बिजली कंपनी, जल्द पेश होगा संसद में विधेयक

Wed, 18 Oct 2017 02:53 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Wed, 18 Oct 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
will be able to port electricity company as government plans to introduce bill in parliament

अगर आप अपनी बिजली कंपनी की सेवाओं या बढ़ते बिल से खुश नहीं है, तो फिर इसको आने वाले कुछ सालों में बदल सकेंगे। केंद्र सरकार जल्द ही एक नया कानून बनाने की तैयारी कर रही है, जिसके बाद ऐसा कर पाना आसान हो जाएगा, जैसे आप अपने मोबाइल ऑपरेटर को बदल लेते हैं। 

विज्ञापन


शीतकालीन सत्र में लेकर आएगी सरकार विधेयक
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, केंद्र सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में इसके लिए एक विधेयक लेकर आएगी। शीतकालीन सत्र नवंबर के तीसरे हफ्ते में शुरू होगा। सरकार के इस कदम का कई निवेशकों ने स्वागत किया है। 
विज्ञापन


पढ़ें- 20 हजार करोड़ के घाटे से परेशान अनिल अंबानी बेचेंगे अपनी बिजली कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य कर रहे हैं विरोध
हालांकि कई राज्य, केंद्र सरकार के इस कदम का विरोध कर रहे हैं। ज्यादातर राज्यों के बिजली बोर्ड को आशंका है कि इससे उनका एकाधिकार खत्म हो जाएगा। अभी बिजली का वितरण देश के ज्यादातर राज्यों में बिजली बोर्ड के आधीन है, जिसको कोई बदल नहीं सकता है।

कुछ राज्यों और शहरों में बिजली कनेक्शन देना और सप्लाई सही रखने का काम प्राइवेट कंपनियों के पास है। इस फील्ड से जुड़े एक्सपर्ट का कहना है कि इससे उपभोक्ताओं को अफोर्डेबल रेट्स पर बिजली मिल सकेगी, नुकसान कम होगा और साथ ही निवेशक भी आकर्षित होंगे।


मिलेगी सस्ती बिजली और 24 घंटे आपूर्ति
अगर बिल कानून की शक्ल लेता है तो फिर कई सारी प्राइवेट कंपनियों को बिजली कनेक्शन देने का मौका मिल सकेगा। हालांकि राज्यों को 5 साल का वक्त दिया जाएगा, जिससे वो अपने यहां पर नई कंपनियों को आने का मौका दे।

फिलहाल बिजली का डिस्ट्रीब्यूशन और लाइन, ट्रांसफॉर्मर आदि की मेंटिनेंस को अलग करने और एक ही एरिया में कई लाइसेंस देने के प्रस्ताव पर कई वर्षों से काम चल रहा है। इसके लिए इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 में संशोधन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed