फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Whirlpool of India Managing Director Vishal Bhola resigns

Whirlpool Of India: व्हर्लपूल के प्रबंध निदेशक विशाल भोला ने दिया इस्तीफा, कंपनी ने नरसिम्हन को बनाया एमडी

Fri, 13 Jan 2023 11:00 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 13 Jan 2023 11:00 PM IST
सार

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि ईश्वर इससे पहले ‘की मोबिलिटी सॉल्युशंस’ में मुख्य कार्यपाल अधिकारी (सीईओ) और अध्यक्ष थे। शुक्रवार को हुई बैठक में व्हर्लपूल ऑफ इंडिया के निदेशक मंडल ने भोला का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन
Whirlpool of India Managing Director Vishal Bhola resigns
विशाल भोला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

व्हर्लपूल ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसके प्रबंध निदेशक विशाल भोला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने नरसिम्हन ईश्वर को प्रबंध निदेशक (एमडी) और अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है।

विज्ञापन


कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि ईश्वर इससे पहले ‘की मोबिलिटी सॉल्युशंस’ में मुख्य कार्यपाल अधिकारी (सीईओ) और अध्यक्ष थे। शुक्रवार को हुई बैठक में व्हर्लपूल ऑफ इंडिया के निदेशक मंडल ने भोला का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि मौजूदा प्रबंध निदेशक तीन अप्रैल 2023 तक अपनी सेवाएं देंगे। इसके बाद ईश्वर की नियुक्ति प्रभावी हो जाएगी। व्हर्लपूल ऑफ इंडिया ने कहा, 'भोला ने अपनी अन्य रुचियों पर काम करने के लिए कंपनी छोड़ने का निर्णय लिया है। ईश्वर की नियुक्ति चार अप्रैल 2023 से पांच सालों के लिए होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हर्लपूल ऑफ इंडिया अमेरिकी कंपनी व्हर्लपूल कॉर्पोरेशन की अनुषंगी है और यह वाशिंग मशीन, फ्रिज, एसी जैसे सामान बनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed