फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   vishal sikka writes email to infosys employees, says can't work in inteneble atmosphere

विशाल सिक्का के इस्तीफे की 5 बड़ी बातें, बोले- मुझे आजादी से नहीं करने दिया गया काम

Fri, 18 Aug 2017 12:53 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Fri, 18 Aug 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
vishal sikka writes email to infosys employees, says can't work in inteneble atmosphere

विशाल सिक्का ने इंफोसिस के सीईओ पद से इस्तीफा देने के बाद अपने कर्मचारियों को ई-मेल लिखा, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पद पर रहते हुए उन्हें कभी भी आजादी से काम नहीं करने दिया। सिक्का ने कहा अपने तीन साल के कार्यकाल में उन पर आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे, जिसकी वजह से कंपनी को उस मुकाम तक नहीं पहुंचा सका, जिसकी आशा सभी ने की थी। 

विज्ञापन


पढ़े- इंफोसिस विवाद : क्या सिक्का चलेंगे मिस्त्री की राह पर?
विज्ञापन


अपने तीन पेज के इस्तीफे में सिक्का ने बहुत सारी बातें लिखी, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं--

1. सिक्का ने लिखा कि बहुत सोच-विचार के बाद आज मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के साथ ही मेंरे उत्तराधिकारी को चुनने का प्रोसेस भी शुरू हो गया है, तब तक प्रवीन राव को कंपनी के एमडी और सीईओ के पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


2. सिक्का ने कहा कि वो आने वाले कुछ महीनों तक कंपनी के एग्जिक्यूटिव वाइस चेयरमैन के पद पर बने रहेंगे। ऐसा इसलिए ताकि बोर्ड को नया मैनेजमेंट चुनने में आसानी रहे। 

पढ़े- विशाल सिक्का ने दिया Infosys के सीईओ पद से इस्तीफा, सैलरी पर लंबे समय से चल रहा था विवाद


3. पिछले तीन साल (2014-17) के बीच कंपनी ने काफी अच्छी प्रगति की है। जून 2014 में जब मैं कंपनी का सीईओ बना था, उस वक्त बहुत ही कठिन समय चल रहा था। हमारी ग्रोथ काफी कम थी और काफी संख्या में लोग छोड़कर जा रहे थे। लेकिन इन तीन सालों में कंपनी ने ग्रोथ अच्छी की है और हमारे क्लाइंट्स भी साथ में है, जिससे मुझे काफी खुशी है। 

4. इन सबके बावजूद कंपनी में अभी भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। कई लोगों को कंपनी की ग्रोथ से काफी जलन हो रही है, जिसकी वजह से हर दिन आरोप लगते रहे। ऐसे किसी भी कंपनी में काम नहीं हो सकता है। 

5. सिक्का ने आगे लिखा कि, मेरे लिए यह यात्रा काफी मुश्किलों भरी रही है। कंपनी में किसी तरह का बदलाव करना काफी कठोर होता है, वो भी इंफोसिस जैसी कंपनी का, क्योंकि इसने दूसरी कंपनियों के लिए बेंचमार्क स्थापित किया था। लेकिन इन सबके बावजूद कंपनी में काफी कुछ बदला, जिसके परिणाम काफी सुखद रहे हैं। सिक्का ने आगे लिखा कि इन सबके बावजूद मैंने कंपनी को छोड़ने का फैसला लिया है, क्योंकि में बाहर से आ रहे शोर-शराबे के बीच काम नहीं कर सकता। क्योंकि इससे अंदर का वातावरण भी खराब हो गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed