फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   US India Strategic and Partnership Forum said budget will help in making India a 5000 arab dollar Economy

भारत को 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में मददगार होगा आम बजट: USISPF

Tue, 02 Feb 2021 02:54 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 02 Feb 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
US India Strategic and Partnership Forum said budget will help in making India a 5000 arab dollar Economy
भारतीय अर्थव्यवस्था - फोटो : pixabay

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सोमवार को पेश किए गए आम बजट 2021-22 की तारीफ करते हुए अमेरिका-भारत रणनीतिक एवं साझेदारी मंच (USISPF) ने इसे साहसिक और दूरदर्शी बताया, जो अर्थव्यवस्था को एक वृद्धि के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ाएगा। 

विज्ञापन


5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक
यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा कि, 'हम भारत के बजट की सराहना करते हैं। यह अर्थव्यवस्था को वृद्धि के रास्ते पर ले जाने वाला और साहसिक कदम है। बजट भारत को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक है।' उन्होंने कहा कि बजट में अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है और अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे कृषि, बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और रक्षा में सरकारी खर्च बढ़ा है। 
विज्ञापन


भारत की वृद्धि में सहभागी बनेगा वैश्विक निवेशक समुदाय
उन्होंने आगे कहा, 'हम मानते हैं कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विनिवेश के साथ ही बीमा जैसे क्षेत्रों को खोलने और कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार के लिए एक संस्थागत ढांचा स्थापित करने से अर्थव्यवस्था को काफी लाभ होगा।' उन्होंने कहा कि यूएसआईएसपीएफ को विश्वास है कि वैश्विक निवेशक समुदाय अगले 12 से 24 महीनों में भारत की वृद्धि में सहभागी बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोस्टन स्थित भारत - केंद्रित चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि आम बजट में स्वास्थ्य सेवा पर खर्च बढ़ने से भारत एक स्वस्थ देश की ओर बढ़ेगा और बुनियादी ढांचे पर जोर वृद्धि को बढ़ावा देगा और रोजगार पैदा करेगा। यूएसडी इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष करुण ऋषि ने कहा कि वित्त मंत्री ने कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच वृद्धि - केंद्रित बजट पेश करने में एक उल्लेखनीय काम किया है और यह एक पारदर्शी बजट है।

ऑस्ट्रेलिया में कठिन परिस्थितियों में भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन से जिक्र करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद दुनिया में सही मायनों में भारत संभावनाओं और उम्मीदों की धरती बनने के लिए तैयार है। वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि दो विश्व युद्धों के बाद जैसा हुआ था, ऐसे संकेत हैं कि कोरोना के बाद की दुनिया में राजनीतिक, आर्थिक और सामरिक संबंधों में बदलाव आ रहा है। इतिहास में यह क्षण नए युग की शुरुआत है।


उन्होंने कहा कि देश में अभी दो वैक्सीन उपलब्ध हैं और इनसे न केवल अपने नागरिकों को कोविड-19 से सुरक्षित किया जा रहा है बल्कि 100 और देशों को भी इसे मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह राहतभरी बात है कि दो और वैक्सीन जल्द आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed