{"_id":"5f5abd278ebc3e45a5307576","slug":"union-minister-nitin-gadkari-says-that-industry-can-reduce-the-cost-of-the-region-infrastructure-via-technology","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- तकनीक के जरिए बुनियादी ढांचा क्षेत्र की लागत घटा सकते हैं उद्योग","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- तकनीक के जरिए बुनियादी ढांचा क्षेत्र की लागत घटा सकते हैं उद्योग
Fri, 11 Sep 2020 05:27 AM IST
Jeet Kumar
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 11 Sep 2020 05:27 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनियों को परियोजनाओं में नए तरीकों और तकनीकों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके इस्तेमाल से बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की न सिर्फ लागत घटा सकते हैं बल्कि गुणवत्ता भी बेहतर कर सकते हैं। यह तकनीक के इस्तेमाल के लिए बेहतर समय है।
विज्ञापन
उद्योग मंडल फिक्की के कार्यक्रम में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा, उद्योग नवोन्मेष और प्रौद्योगिकी के जरिए देश के बुनियादी ढांचे को बेहतर करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए निर्माण लागत कम करने और गुणवत्ता बेहतर करने की जरूरत है। लागत में कमी निर्माण की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता किए बगैर होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने मलयेशिया का उदाहरण देते हुए कहा कि घरेलू कंपनियां नए तकनीक अपनाकर पुल के निर्माण में सालाना 25,000 करोड़ रुपये की बचत कर सकती हैं। इस दौरान गडकरी ने सीमेंट कंपनियों को कालाबाजारी, मुनाफाखोरी और सांठ-गांठ वाला व्यापार करने के खिलाफ चेतावनी भी दी।
विज्ञापन