{"_id":"5f07a2558ebc3e63b13ab986","slug":"uk-court-extends-judicial-custody-of-nirav-modi-till-6-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी की न्यायिक हिरासत 6 अगस्त तक बढ़ाई","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी की न्यायिक हिरासत 6 अगस्त तक बढ़ाई
Fri, 10 Jul 2020 04:36 AM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 10 Jul 2020 04:36 AM IST
विज्ञापन
नीरव मोदी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक से 14 हजार करोड़ रुपये के घोटाले के मुख्य आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी की न्यायिक हिरासत ब्रिटिश कोर्ट ने छह अगस्त तक बढ़ा दी। नीरव भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ ब्रिटेन की अदालत में कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। भारत द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद उसे पिछले साल मार्च में स्कॉटलैंड यार्ड ने लंदन से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट की जज एम्मा अर्बुथनॉट के समक्ष नीरव मोदी को वीडियो लिंक के जरिये पेश किया गया। जज अर्बुथनॉट ने कहा, आपको बेहतर देखकर अच्छा महसूस हो रहा है। इसके बाद उन्होंने नीरव की हिरासत 6 अगस्त तक बढ़ा दी। नीरव पिछले साल गिरफ्तार होने के बाद से वैंड्सवर्थ जेल में बंद है। उसके खिलाफ 7 सितंबर में दूसरे दौर की सुनवाई होगी तब तक वह कॉल ओवर सुनवाई के जरिये ही पेश किया जाएगा।
विज्ञापन