फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Twitter India employees frustrated by layoffs termed the action as humiliating

Twitter India: अचानक छंटनी से हताश ट्विटर इंडिया के कर्मचारी, कार्रवाई को बताया 'अपमानजनक'

Mon, 07 Nov 2022 09:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 07 Nov 2022 09:51 PM IST
सार

कर्मचारियों द्वारा देखे गए आंकड़ों के मुताबिक, ट्विटर इंडिया में करीब ढाई सौ लोगों की एक टीम में से 160 से ज्यादा को नौकरी से निकाल दिया गया है। 

विज्ञापन
Twitter India employees frustrated by layoffs termed the action as humiliating
ट्विटर ऑफिस - फोटो : ट्विटर

विस्तार

ट्विटर की डोर अरबपति कारोबारी एलन मस्क के हाथों में आते ही एक सप्ताह के भीतर बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी कर दी गई। इसके साथ ही ट्विटर इंडिया में भी कर्मचारियों की छंटाई शुरू हो गई। अचानक नौकरी से निकाले जाने पर ट्विटर इंडिया के कर्मचारियों ने कहा कि अपमान और अनिश्चितता उनकी मौजूदा स्थिति को बताने के लिए सही शब्द हैं। 

विज्ञापन


ट्विटर के एक पूर्व कर्मचारी ने कहा कि इस छंटनी की शायद कर्मचारियों को पहले से ही अपेक्षा थी। कंपनी के कई कर्मचारियों को शुक्रवार को संदेश मिला। जिसमें कहा गया था कि कर्मचारी ट्विटर द्वारा नियोजित रहेंगे और 4 जनवरी 2023 तक मुआवजा और लाभ प्राप्त करते रहेंगे। 
विज्ञापन


इसमें आगे कहा गया, आपको कंपनी से हटाए जाने को लेकर प्रस्ताव का विवरण और गैर कार्य नोटिस अवधि से पूरे वित्तीय ब्योरे की जानकारी एक सप्ताह के भीतर मिल जाएगी। उस समय आपको कंपनी से अलग होने को लेकर समझौता और अन्य जानकारी भी प्राप्त होगी। इसमें आपकी ट्विटर सामग्री (कंप्यूटर, बैज आदि) को कैसे वापस किया जाए, यह शामिल होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, ट्विटर से कितने कर्मचारी निकाले गए इसकी आधिकारी संख्या नहीं है। लेकिन कुछ कर्मचारियों द्वारा देखे गए आंकड़ों के मुताबिक, ट्विटर इंडिया में करीब ढाई सौ लोगों की एक टीम में से 160 से ज्यादा को नौकरी से निकाल दिया गया है। कुछ कर्मचारियों ने दावा किया कि उन्हें अभी तक अपनी नौकरी की स्थिति के बारे में ट्विटर की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है। 

ट्विटर के एक कर्मचारी ने कहा, कुछ कर्मचारियों को कोई ईमेल नहीं मिला है। पिछले ईमेल में बताया गया था कि जिन लोगों को रखा गया है, उन्हें उनकी भूमिका के बारे में सूचित किया जाएगा। 

कंपनी के कई कर्मचारियों ने छंटनी को कठोर और अपमानजनक बताया। हालांकि, उन्होंने कंपनी में पहले के काम करने के माहौल के लिए कंपनी की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुराने ट्विटर की संस्कृति का हिस्सा होने के नाते बहुत कुछ ऐसा है, जिसे आगे भी याद किया जाएगा। 

एक दूसरे कर्मचारी ने कहा, ट्विटर ने कर्मचारियों को कहीं से भी काम करने का विकल्प दिया था। साथ ही कर्मचारियों को संवाद करने और कंपनी के लिए जो कुछ भी उन्हें लगता है, करने की आजादी दी थी। ट्विटर में काम का जो माहौल और संस्कृति थी, वह कहीं और मिलना मुश्किल है। हम नहीं जानते कि अब हमारा भविष्य क्या है। 


एक अन्य कर्मचारी ने बताया कि उनसे हाल ही में कंपनी को जॉइन किया था। अचानक नौकरी से निकाले जाने से करियर को झटका लगा है। कर्मचारी ने इस कार्रवाई को बहुत अपमानजनक बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed