{"_id":"5b5ec2b24f1c1bde6d8b545f","slug":"tv-with-size-of-32-inch-to-become-costlier-from-next-month","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी में कमी के बाद भी अगले महीने से महंगे हो जाएंगे 32 इंच से अधिक साइज वाले टीवी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
जीएसटी में कमी के बाद भी अगले महीने से महंगे हो जाएंगे 32 इंच से अधिक साइज वाले टीवी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
अगले महीने से 32 इंच से बड़े साइज का टीवी खरीदना महंगा होने जा रहा है, क्योंकि डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनियां जहां एक तरफ 27 इंच तक के टीवी के दाम 8 फीसदी तक घटाने की प्रक्रिया में हैं, वहीं बड़े टीवी के दाम बढ़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन
रुपये में 8 फीसदी की गिरावट
रुपया इस साल करीब 8 फीसदी गिर चुका है। इससे टीवी पैनल का आयात महंगा हो गया है। हायर अपने टीवी के दाम में 5 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। इसके अलावा पैनासॉनिक भी जल्द ही अपनी टीवी की कीमत बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
इस वजह से बढ़ेगी कीमतें
डॉलर के मजबूत होने से 30 से 40 इंच वाले टीवी पैनलों की अंतरराष्ट्रीय कीमत बढ़ी है। कंपनियों का कहना है कि अगले महीने 32 इंच से ज्यादा साइज के टीवी महंगे हो सकते हैं। सोनी इंडिया के सेल्स प्रमुख सतीश पद्मनाभन ने भी कहा कि रुपए की घटती कीमत चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
बजट में टीवी पैनल पर आयात शुल्क दोगुना किया गया था
1 फरवरी को पेश बजट में एलसीडी और एलईडी टीवी पैनल के आयात पर शुल्क 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी किया गया था। हालांकि भारत में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए मार्च में पैनल बनाने में इस्तेमाल होने वाले ओपन सेल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई थी।