{"_id":"59b77d584f1c1be47f8b6495","slug":"tonbo-imaging-gets-fresh-funding-from-foreign-investors-makes-night-vision-devices-for-army-and-bsf","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी, BSF के लिए नाइट विजन डिवाइस बनाने वाली कंपनी Tonbo में हुआ 120 करोड़ का निवेश","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
आर्मी, BSF के लिए नाइट विजन डिवाइस बनाने वाली कंपनी Tonbo में हुआ 120 करोड़ का निवेश
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सैनिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्मी, बीएसफ, सीआरपीएफ और यूएस नेवी सील के लिए नाइट विजन डिवाइस बनाने वाली कंपनी टोनबो इमेजिंग में विदेशी कंपनियों ने 120 करोड़ रुपये का निवेश किया है। बंगलुरू स्थित इस स्टार्टअप कंपनी में WRV कैपिटल ने सीरिज बी के तहत अब तक का सबसे बड़ा निवेश किया है। टोनबो की सालाना कमाई 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जबकि इसकी वैल्यू 400 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन
मोबाइल के लिए चिप बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम और इडेलवाइस प्राइवेट इक्विटी ने भी टोनबो में निवेश किया है। टोनबो के सीईओ और संस्थापक अरविंद लक्ष्मीकुमार ने निवेश होने के बाद कहा कि इसको वो इंटरनेशनल ऑपरेशन को बढ़ाने में प्रयोग करेंगे, जिससे 70 फीसदी से अधिक रेवेन्यू आता है। इसके अलावा इस फंड का इस्तेमाल ऐसी कंपनियों का अधिग्रहण करने में करेगी, जो कि लेजर और फोटोनिक्स में एक्सपर्ट हैं।
विज्ञापन