{"_id":"592811ef4f1c1b640353714e","slug":"these-five-factors-were-behind-the-sensex-record-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन 4 कारणों से झूमा सेंसेक्स, निफ्टी भी हुआ 9600 के पार","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
इन 4 कारणों से झूमा सेंसेक्स, निफ्टी भी हुआ 9600 के पार
amarujala.com, Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Fri, 26 May 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के तीन साल पूरा होने के पर शेयर बाजार पहली बार रिकॉर्ड स्तर पर पार हुआ। सेंसेक्स जहां 31 हजार, वहीं निफ्टी भी 9600 के पार पहुंच गया है। मार्केट के इस स्तर पर पहुंचने के कई प्रमुख कारण हैं, जिनमें सेंसेक्स 255 अंकों की बढ़त के साथ 31,005 पर पहुंच गया है। 50 शेयरों वाला निफ्टी 30 अंकों की बढ़त के साथ 9,540 के स्तर पर खुला है। इससे पहले सेंसेक्स शुक्रवार को 30,750 और निफ्टी 9,509 के स्तर पर बंद हुआ था। रुपये की मजबूती का सिलसिला बरकरार है।
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले रुपया पैसे की बढ़त के साथके स्तर पर खुला है। रुपया 5 पैसे मजबूत होकर 64.56 पर खुला है। वहीं, कारोबारी सत्र में गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 64.61 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
ये चार कारण हैं जिनकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी में इतनी तेजी देखने को मिली।
अच्छे मानसून का भरोसा
मौसम विभाग ने इस साल देश में अच्छे मानसून की संभावना व्यक्त की है। इस वजह से किसानों को लाभ मिलेगा और दाल व सब्जियों की कीमतें कम होने की संभावना है, जिससे महंगाई को नियंत्रण करने में सरकार को आसानी होगी।
विज्ञापन
पेट्रोल की कीमतों में कमी की संभावना
ओपेक देशों द्वारा पेट्रोल की कीमतों में कमी की संभावना व्यक्त की गई है, जिससे पेट्रोल अगले पांच सालों में अपने सबसे निचले स्तर 30 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच सकता है।
अमेरिकी फेड रिजर्व द्वारा बढ़ोतरी नहीं करना
अमेरिकी फेड रिजर्व ने ब्याज दरों में किसी भी तरह की बढ़ोतरी करने से इंकार कर दिया है। इससे विदेशी निवेशकों को ज्यादा पैसा नहीं देना होगा और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत स्थिर रहेगी।
विदेशी निवेशकों द्वारा भारत में भारी मात्रा निवेश
विदेशी निवेशक द्वारा भारत में निवेश करना पूरे विश्व में सबसे पसंदीदा जगह बन गया है, जिसकी वजह से पिछले दो सालो में सबसे ज्यादा विदेशी निवेश देखा गया है। पिछले वित्त वर्ष में देश में 62.3 बिलियन यूएस डॉलर का निवेश हुआ था।