फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   The share of residential properties rose to 88 percent in a decade

आवासीय संपत्तियों की हिस्सेदारी एक दशक में बढ़कर 88 फीसदी पहुंची

Tue, 22 Sep 2020 12:38 AM IST
Amit Mandal बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 22 Sep 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
The share of residential properties rose to 88 percent in a decade
आवासीय परियोजना
बड़े कॉरपोरेट के आने और छोटे बिल्डरों का बड़ी कंपनियों में विलय से भारतीय संपत्ति बाजार का विस्तार हुआ है। इसमें आवासीय परियोजनाओं की भूमिका अहम रही है। फिक्की एवं संपत्ति सलाहकार एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, एक दशक में आवासीय संपत्तियों की हिस्सेदारी बढ़कर 88 फीसदी पर पहुंच गई है, जो 2009 में 49 फीसदी रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान निर्माणाधीन संपत्तियों का मूल्य 2020 की पहली छमाही में 2.6 गुना बढ़कर 243 अरब डॉलर (करीब 17.89 लाख करोड़ रुपये) पहुंच गया है। 2009 में यह मूल्य 94 अरब डॉलर था। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2012 से 2019 के बीच देश के शीर्ष-14 शहरों में बिल्डरों की संख्या में 53 फीसदी कमी आई है।
विज्ञापन


हालांकि, इस दौरान बड़े कॉरपोरेट की संपत्ति बाजार में हिस्सेदारी बढ़ी है। एनारॉक चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, बड़े कॉरपोरेट के आने के साथ नीतिगत एवं संरचनात्मक सुधारों से रियल एस्टेट कारोबार बेहतर और व्यवस्थित हुआ है। पिछले 7-8 वर्षों में मकानों की कीमतें सीमित दायरे में रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed