फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Telecommunications Department says, TRAI to fix base price for different bands before 5G spectrum auction

दूरसंचार विभाग : 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से पहले विभिन्न बैंडों के लिए आधार मूल्य तय करे ट्राई 

Sat, 25 Sep 2021 12:38 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 25 Sep 2021 12:38 AM IST
सार

दूरसंचार विभाग कई बैंडों में स्पेक्ट्रम के लिए आधार मूल्य, मात्रा और अन्य सभी तौर-तरीकों पर ट्राई की राय चाहता है। फरवरी, 2022 में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी होनी है। ट्राई के सचिव वी रघुनंदन ने कहा कि दूरसंचार विभाग की ओर से 5जी स्पेक्ट्रम पर प्रस्ताव मिला है।

विज्ञापन
Telecommunications Department says, TRAI to fix base price for different bands before 5G spectrum auction
5G Network - फोटो : pixabay

विस्तार

दूरसंचार विभाग ने 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से पहले ट्राई से विभिन्न बैंडों के लिए आधार मूल्य तय करने के साथ मात्रा और अन्य सभी तौर-तरीकों पर राय मांगी है। फरवरी, 2022 में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी होनी है। मार्च, 2021 में हुई स्पेक्ट्रम नीलामी के आखिरी चरण में 855.6 मेगाहर्ट्स बैंड के लिए 77,800 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोलियां लगी थीं। 

विज्ञापन


दूरसंचार विभाग ने भेजा प्रस्ताव, फरवरी, 2022 में होनी है 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के सचिव वी रघुनंदन ने कहा कि दूरसंचार विभाग की ओर से 5जी स्पेक्ट्रम पर प्रस्ताव मिला है। हालांकि, उन्होंने प्रस्ताव के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया। रघुनंदन ने कहा कि नियामक विभाग के प्रस्तावों की जांच कर रहा है, जो कई बैंडों के संबंध में है।
विज्ञापन


जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त जानकारी मांगी जाएगी हम उम्मीदें पूरी करने की कोशिश करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, दूरसंचार विभाग कई बैंडों में स्पेक्ट्रम के लिए आधार मूल्य, मात्रा और अन्य सभी तौर-तरीकों पर ट्राई की राय चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 700 मेगाहर्ट्ज, 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 2300 मेगाहर्ट्ज, 2500 मेगाहर्ट्ज और 3,300-3,600 मेगाहर्ट्ज बैंड शामिल है। सूत्रों ने बताया कि पिछले सप्ताह मिले प्रस्ताव में आरक्षित मूल्य, ब्लॉक आकार, बैंड योजना और नीलामी के लिए स्पेक्ट्रम की मात्रा पर राय मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed