{"_id":"59e2ea694f1c1b74698b5c70","slug":"telecom-companies-threatning-mobile-users-for-not-linking-aadhar-with-sim","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार को मोबाइल से लिंक न करने पर टेलिकॉम कंपनियां दे रहीं है ग्राहकों को धमकी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
आधार को मोबाइल से लिंक न करने पर टेलिकॉम कंपनियां दे रहीं है ग्राहकों को धमकी
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Sun, 15 Oct 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलिकॉम कंपनियां अपने उपभोक्ताओं को मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक न करने पर कनेक्शन खत्म करने की धमकी देने लगी हैं। अभी मोबाइल को आधार से लिंक करने के लिए सरकार ने फरवरी 2018 तक की डेडलाइन दे रखी है। कंपनियां इसमें भी काफी फ्रॉड भी कर रही हैं।
विज्ञापन
कंपनियां भेज रही हैं मैसेज
एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया अपने-अपने कस्टमर को पिछले एक महीने से मैसेज भेजकर सिम को जल्द से जल्द वेरिफाई करने के लिए कह रहे हैं। कंपनियों के मैसेज में कहा गया है कि अगर कस्टमर ने जल्द से जल्द आधार कार्ड से मोबाइल को लिंक नहीं किया तो उनके नंबर को तुरंत बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें- PPF और पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं के लिए भी आधार जरूरी
विज्ञापन
मंत्रालय के आदेश का दे रहे हैं हवाला
कंपनियां इसके लिए टेलिकॉम मंत्रालय के आदेश का हवाला दे रही है। लेकिन इस आदेश की आड़ में कंपनियां धमकी देने का काम कर रही है। कंपनियों का कहना है कि वो ऐसे मैसेज इसलिए भेज रही हैं, ताकि फरवरी में डेडलाइन के पास आने पर भीड़ को कम किया जा सके।
ऐसे हो रहा है फ्रॉड
कंपनियों के रिटेल स्टोर और डायरेक्ट सेलिंग एजेंट सिम को आधार से लिंक करने के लिए बायोमेट्रिक डाटा हासिल करते हैं, लेकिन बाद में मशीन के काम न करने का बहाना बनाकर के कस्टमर को बाद में आने के लिए कह देते हैं। उसके बाद उनके सिस्टम में आए आधार डाटा को सेव कर लेते हैं, जिसके बाद वो उसका गलत उपयोग करते हैं। हाल में आधार जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई ने एक मोबाइल कंपनी को आधार डाटा से धोखाधड़ी करने के आरोप में नोटिस भी भेजा था।