फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   RBI's New governor: Stock market boom after the appointment of new RBI governor

नए आरबीआई गवर्नर की नियुक्ति के बाद शेयर बाजार में उछाल, निवेशकों ने जताया भरोसा

Wed, 12 Dec 2018 11:46 AM IST
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Updated Wed, 12 Dec 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
RBI's New governor: Stock market boom after the appointment of new RBI governor
Sensex

पूर्व नौकरशाह शक्तिकांत दास को भारतीय रिजर्व बैंक का नया गवर्नर नियुक्त किए जाने के बाद शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स बुधवार को 300 अंक से ज्यादा चढ़ गया। बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 324.94 अंक यानी 0.92 प्रतिशत बढ़कर 35,474.95 अंक पर चल रहा है।

विज्ञापन


इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 98.50 अंक यानी 0.93 प्रतिशत चढ़कर 10,647.65 अंक पर चल रहा है।

ब्रोकरों के अनुसार, नए गवर्नर की नियुक्ति के बाद निवेशकों की बीच धारणा मजबूत रही। उन्हें उम्मीद है कि वह देश में तरलता के मुद्दे का अब समाधान करेंगे, साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की भी मदद करेंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सोमवार को उर्जित पटेल के अचानक इस्तीफा दिए जाने के बाद मंगलवार को शक्तिकांत दास को आरबीआई का नया गवर्नर नियुक्त किया गया। उस दिन सेंसेक्स 190.29 अंक चढ़कर 35,150.01 अंक पर और निफ्टी 60.70 अंक बढ़कर 10,549.15 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed