{"_id":"6420681b17b63d474401b363","slug":"sri-lanka-india-to-begin-passenger-ferry-service-from-april-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Lanka-India: श्रीलंका-भारत बीच यात्री नौका सेवा अप्रैल से, विमानन मंत्री डी सिल्वा ने कही यह बड़ी बात","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Sri Lanka-India: श्रीलंका-भारत बीच यात्री नौका सेवा अप्रैल से, विमानन मंत्री डी सिल्वा ने कही यह बड़ी बात
Sun, 26 Mar 2023 09:14 PM IST
निर्मल कांत
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 26 Mar 2023 09:14 PM IST
सार
मंत्री ने कहा, 29 अप्रैल को जाफना जिले के बंदरगाह में कराईकल और कांकेसनथुरई के बीच नौका सेवा शुरू होगी। प्रत्येक यात्री को बहुत ही रियायती दर पर 100 किलोग्राम सामान भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन
india and sri lanka flag
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के विमानन मंत्री निमल सिरिपाला डी सिल्वा ने रविवार को कहा कि द्वीप राष्ट्र और भारत के बीच बहुप्रतीक्षित यात्री फेरी सेवा अप्रैल के अंत तक शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा, 29 अप्रैल को जाफना जिले के बंदरगाह में कराईकल और कांकेसनथुरई के बीच नौका सेवा शुरू होगी। प्रत्येक यात्री को बहुत ही रियायती दर पर 100 किलोग्राम सामान भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन
डी सिल्वा ने कहा कि दोनों देशों के किसी भी यात्री फेरी ऑपरेटर के लिए सेवा चलाने का अवसर खुला होगा। कांकेसनथुरई में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा एक यात्री टर्मिनल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विमानन मंत्रालय ने कहा कि यह सेवा चार घंटे की लंबी यात्रा होगी।