{"_id":"657191e19f057777110be362","slug":"spicejet-board-to-meet-on-december-11-to-discuss-preferential-funding-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Spicejet: 11 दिसंबर को होगी स्पाइसजेट के निदेशक मंडल की बैठक, फंड जुटाने पर होगी चर्चा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Spicejet: 11 दिसंबर को होगी स्पाइसजेट के निदेशक मंडल की बैठक, फंड जुटाने पर होगी चर्चा
Thu, 07 Dec 2023 03:05 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 07 Dec 2023 03:05 PM IST
सार
Spicejet: स्पाइसजेट के निदेशक मंडल की बैठक की घोषणा उन खबरों के बीच की गई है जिनमें दावा किया गया था कि स्पाइसजेट के प्रवर्तक अजय सिंह 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक जुटाने के लिए वैश्विक स्तर पर कई लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्पाइस जेट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विमानन कंपनी स्पाइसजेट के निदेशक मंडल की बैठक 11 दिसंबर को होगी। इसमें तरजीही आधार पर फंड जुटाने के विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से यह घोषणा उन खबरों के बीच की गई है जिनमें दावा किया गया था कि स्पाइसजेट के प्रवर्तक अजय सिंह 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक जुटाने के लिए वैश्विक स्तर पर कई लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्पाइसजेट ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘‘कंपनी का निदेशक मंडल 11 दिसंबर 2023 को होने वाली अपनी बैठक में अन्य बातों के साथ-साथ तरजीही आधार पर इक्विटी शेयरों और परिवर्तनीय प्रतिभूतियों को जारी करके नई पूंजी जुटाने के विकल्पों पर चर्चा करेगी।’’
विज्ञापन
कंपनी के अनुसार, इन प्रस्तावों पर ‘‘कंपनी के शेयरधारकों और नियामक की मंजूरी’’ अनिवार्य होगी।