{"_id":"5f4414b589ff3c504006906c","slug":"sowing-of-kharif-crops-is-the-highest-this-year-due-to-better-monsoon-six-percent-yield-will-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर मानसून से इस साल खरीफ फसलों की बुआई सबसे ज्यादा, 6 फीसदी बढ़ेगी पैदावार","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
बेहतर मानसून से इस साल खरीफ फसलों की बुआई सबसे ज्यादा, 6 फीसदी बढ़ेगी पैदावार
Tue, 25 Aug 2020 12:57 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
खरीफ की फसल (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
बेहतर मानसून के कारण इस साल खरीफ फसलों की बुआई सबसे ज्यादा हुई है। इससे फसलों की पैदावार 5-6 फीसदी बढ़ सकती है। क्रिसिल रिसर्च के मुताबिक, 21 अगस्त को लंबी अवधि के औसत से 7 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। इससे अधिकांश राज्यों में बुवाई अच्छी हुई है।
विज्ञापन
क्रिसिल रिसर्च के निदेशक हेतल गांधी ने कहा, अच्छी बारिश के कारण खरीफ फसलों की बुवाई का रकबा बढ़कर 10.9 करोड़ हेक्टेयर पहुंच गया है। इस साल उत्पादन में भी 2-3 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद है। बारिश और प्रवासी श्रमिकों की वजह से पूर्वी एवं दक्षिण के राज्यों में धान की पैदावार बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन