फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   SIP: Higher returns than fixed deposits considering volatility in the stock markets now is the right time to start investing

एसआईपी : फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा रिटर्न, शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेश शुरू करने का यह सही समय

Mon, 04 Apr 2022 06:37 AM IST
देव कश्यप कालीचरण, नई दिल्ली।
कालीचरण, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 04 Apr 2022 06:37 AM IST
सार

अगर आप की कम जोखिम लेने की क्षमता है और फिक्स्ड डिपॉजिट से बेहतर रिटर्न चाहते हैं तो एसआईपी के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश करने के साथ नए वित्त वर्ष 2022-23 की शुरुआत कर सकते हैं। इन योजनाओं में निवेश करते समय बतौर निवेशक यह जरूर देखें कि फंड ने पिछले तीन या पांच साल में कितना रिटर्न दिया है।

विज्ञापन
SIP: Higher returns than fixed deposits considering volatility in the stock markets now is the right time to start investing
निवेश (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : istock

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण शेयर बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद पिछला वित्त वर्ष म्यूचुअल फंड के लिए बेहतर रहा है। इस दौरान सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिये म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश 29 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 1,12,238 करोड़ रुपये पहुंच गया।

विज्ञापन


अगर आप की कम जोखिम लेने की क्षमता है और फिक्स्ड डिपॉजिट से बेहतर रिटर्न चाहते हैं तो एसआईपी के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश करने के साथ नए वित्त वर्ष 2022-23 की शुरुआत कर सकते हैं। इन योजनाओं में निवेश करते समय बतौर निवेशक यह जरूर देखें कि फंड ने पिछले तीन या पांच साल में कितना रिटर्न दिया है। उसका कुल एसेट और एक्सपेंस रेश्यो कितना है। निवेश सलाहकारों का कहना है कि बाजारों के मौजूदा हालात को देखते हुए एसआईपी शुरू करने का सही समय है। नए निवेशक हालिया उतार-चढ़ाव का लाभ उठाकर निवेश के लिए बेहतर योजना का चुनाव कर सकते हैं। बता दें कि 2021-22 में एसआईपी के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश 29 फीसदी बढ़ा है।
विज्ञापन


तीन साल में पांच फंडों ने दिया सर्वाधिक मुनाफा

1. कोटक स्मॉल कैप

श्रेणी : स्मॉल कैप

रिटर्न : 33.49 फीसदी

10,000 रुपये मासिक एसआईपी पर रिटर्न : 6.81 लाख रुपये

कुल एसेट : 6,660 करोड़ रुपये

एक्सपेंस रेश्यो : 0.49 फीसदी

 

2. केनरा रोबेको

श्रेणी : स्मॉल कैप

रिटर्न : 34.56 फीसदी

10,000 रुपये मासिक एसआईपी पर रिटर्न : 7.33 लाख रुपये

कुल एसेट : 2,024 करोड़ रुपये

एक्सपेंस रेश्यो : 0.48 फीसदी

 

3. पीजीआईएम इंडिया

श्रेणी : मिड कैप

रिटर्न : 34.53 फीसदी

10,000 रुपये मासिक एसआईपी पर रिटर्न : 6.70 लाख रुपये

कुल एसेट : 4,360 करोड़ रुपये

एक्सपेंस रेश्यो : 0.46 फीसदी


पुराने निवेशक बढ़ा सकते हैं यूनिट
निवेश सलाहकार स्वीटी मनोज जैन का कहना है कि नए निवेशकों के अलावा अगर आप पुराने निवेशक हैं तो बाजार के हालिया उतार-चढ़ाव का फायदा उठाकर अपनी यूनिट बढ़ा सकते हैं। जोखिम लेने की क्षमता के साथ नए निवेशक लंबी अवधि के लिए मिड कैप, लार्ज कैप और स्मॉल कैप श्रेणी में बेहतर योजना का चुनाव कर सकते हैं। अगर जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं तो इक्विटी सेविंग्स और हाइब्रिड योजनाओं में निवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


निवेश के कुछ फायदे

  • एसआईपी शुरू करने से आप हर महीने बचत करना सीख जाते हैं।
  • एसआईपी के जरिये लंबी अवधि में निवेश कर कंपाउंडिंग का लाभ उठा सकते हैं।
  • एकमुश्त निवेश के बजाय हर महीने पैसा लगाने से जेब पर दबाव कम पड़ता है।


फंड मैनेजर के अनुभवों की जानकारी जरूरी
एसआईपी के जरिये म्यूचुअल फंडों में पैसा लगाने से पहले निवेशक को यह जरूर देखना चाहिए कि म्यूचुअल फंड कंपनी किस सेक्टर में निवेश कर रही है। पिछला प्रदर्शन कैसा रहा है। साथ ही संबंधित फंड मैनेजर और उसके अनुभवों के बारे में भी जानकारी रखनी जरूरी है। इससे आपके निवेश पर जोखिम कम हो जाता है। -अनुज गुप्ता, उपाध्यक्ष (रिसर्च), आईआईएफएल सिक्योरिटीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed