फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Shopkeepers to get 25 rupees on every refer, may not to use swipe machine

BHIM APP: दुकानदार को रेफर करने पर मिलेंगे 25 रुपये, स्वाइप मशीन से मिलेगी मुक्ति

Fri, 14 Apr 2017 04:15 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Fri, 14 Apr 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers to get 25 rupees on every refer, may not to use swipe machine
- फोटो : amar ujala
BHIM ऐप से अब कोई दुकानदार भी आसानी  से जुड़ सकेगा। सरकार ने दुकानदारों को ऐप से जोड़ने के लिए एक रेफरल स्कीम भी लांच की है, जिसके तहत उनको हर तीसरे व्यक्ति को जोड़ने पर 25 रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही दुकानदारों को अब स्वाइप मशीन रखने और उसका किराया देने के झंझट से भी मुक्ति मिलेगी। 
विज्ञापन


आधार नंबर से होगा पेमेंट

दुकानदारों को अपने मोबाइल फोन में आधार पे ऐप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ऐप में बने फिंगरप्रिंट स्कैनर की मदद से अपने अंगूठे को स्कैन करना होगा और आधार नंबर । ऐप उनके बैंक अकाउंट से लिंक हो जाएगा। इसके बाद सभी तरह के पेमेंट इसी ऐप से आसानी से हो जाएंगे। दुकानदारों को फायदा  यह होगा कि इसके बाद उनकी डेबिट-क्रेडिट कार्ड से पेमेंट लेने में निर्भरता पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। 
विज्ञापन

Shopkeepers to get 25 rupees on every refer, may not to use swipe machine
आधार पे
भीम आधार ऐप के जरिए पेमेंट करने के लिए आपको मोबाइल, इंटरनेट किसी की भी जरूरत नहीं होगी। जैसा कि मोदी ने भीम ऐप के लॉन्चिंग के समय कहा था कि भीम की ताकत असली भीम की तरह ही होगी।

आधार पे के फायदे
1. पेमेंट के लिए आधार नंबर की जरूरत होगी।
2. मोबाइल या इंटरनेट की जरूरत पेमेंट करने के लिए नहीं, बल्कि पेमेंट रिसीव करने के लिए होगी।
3. दुकानदारों के पास मोबाइल में भीम-आधार ऐप होगा जिसे एक बायोमेट्रिक डिवाइस से छोटे तार के जरिए जोड़ा जाएगा।
4. आधार पे के लिए किसी प्रकार के डेबिट-क्रेडिट कार्ड और पासवर्ड की जरूरत नहीं है।
5. किसी प्रकार के सर्विस टैक्स नहीं कटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed