फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   share market witnessing huge loss, sensex downs again

Sensex: बाजार के मंदी में फंसने का खतरा, हर चौथा शेयर 50 फीसदी टूटा, बीएसई 62,000 के उच्चतम स्तर से आ चुका है 18 फीसदी नीचे

Tue, 21 Jun 2022 05:31 AM IST
Amit Mandal अजीत सिंह, नई दिल्ली।
अजीत सिंह, नई दिल्ली। Published by: Amit Mandal Updated Tue, 21 Jun 2022 05:31 AM IST
सार

कंपनियों की पूंजी 47 लाख करोड़ घटकर 233 लाख करोड़ रह गई है। सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण जनवरी में 280 लाख करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
share market witnessing huge loss, sensex downs again
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

अप्रैल से गिरावट में आया भारतीय शेयर बाजार अब मंदी के चपेट से महज 1,700 अंक दूर है। जानकारों का मानना है कि यह इस महीने के अंत तक मंदी में जा सकता है। किसी भी बाजार को तब मंदी के दौर में माना जाता है, जब उसमें 20 फीसदी गिरावट आए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) उच्चस्तर 62,200 की तुलना में इस समय करीबन 11,000 या 18 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। ऐसे में इसके 2 फीसदी और गिरने या 50,000 से नीचे जाने पर यह मंदी में फंसकर और नीचे गिर सकता है। एनएसई भी 18 हजार से गिरकर 15,291 पर आ गया है। 
विज्ञापन


अमेरिकी बाजार भी चपेट में
अमेरिका का नैस्डैक मंदी के चपेट में है। यह 20 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। एसएंडपी 500, निफ्टी बैंक, बीएसई मिडकैप भी मंदी की गिरफ्त में फंस चुके हैं। फाइनेंशियल इंडेक्स में बैंक को छोड़ दें तो 380 में से 228 शेयर 20 फीसदी गिर चुके हैं।
विज्ञापन

विदेशी निवेशकों ने 2 लाख करोड़ निकाले
महीना    रकम
जनवरी   33,303
फरवरी   35,592
मार्च       41,123
अप्रैल     17,144
मई          39,993
जून          40,382
(आंकड़े करोड़ रुपये में स्रोत- एनएसडीएल)

सेंसेक्स में छह दिन से जारी गिरावट थमी
यूरोपीय बाजारों में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में पिछले छह दिन से जारी गिरावट सोमवार को थम गई। सेंसेक्स 237.42 अंक चढ़कर 51,597.84 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 56.65 अंकों की बढ़त के साथ 15,350.15 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक के शेयर लाभ में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रमुख स्टॉक में गिरावट
बीएसई में सूचीबद्ध कुल शेयरों में से 88 फीसदी शेयर मंदी के चरण में जा चुके हैं। यानी एक साल के ऊपरी स्तर से इनमे 20 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। बाजार के वजन माने जाने वाले शेयर अपने एक साल के स्तर से जमकर टूटे हैं।
टेक महिंद्रा 47%, विप्रो, 43%, टाटा स्टील 41%,  इंडसइंड, इंफोसिस 29% और एचडीएफसी बैंक 27 फीसदी टूट चुका है। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के रिसर्च प्रमुख पुनीत पटनी ने कहा, यह लंबे समय के निवेश के लिए सबसे अच्छा समय है। 

बाजार में गिरावट की वजह ब्याज दरों में वृद्धि और विदेशी निवेशकों की बिकवाली है। निवेशकों की वापसी के बाद ही बाजार में तेजी आएगी। -एस नरेन, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed