फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Share Market Update Today Gift Nifty 50 Stock Market Sensex Share Price News in Hindi

Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में लौटी तेजी; सेंसेक्स 248 अंक चढ़ा, निफ्टी भी उछला

Wed, 22 Jan 2025 09:38 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 22 Jan 2025 09:38 AM IST
सार

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,920.28 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विज्ञापन
Share Market Update Today Gift Nifty 50 Stock Market Sensex Share Price News in Hindi
Share Market - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 248.21 अंक चढ़कर 76,086.57 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 95.50 अंक चढ़कर 23,120.15 अंक पर कारोबार करता दिखा। इसके साथ ही शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1 पैसे की गिरावट के साथ 86.59 पर खुला। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,920.28 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी रही बाजार की चाल
वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 366.49 अंक या 0.48 प्रतिशत चढ़कर 76,204.85 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 80.60 अंक या 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,105.25 अंक पर रहा।

किसे नुकसान-किसे फायदा?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, सन फार्मास्युटिकल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के शेयर फायदे में रहे। जोमैटो, टाटा मोटर्स, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई।

रुपये में शुरुआती कारोबार में भारी उतार-चढ़ाव
रुपये में बुधवार को सुबह के कारोबार में भारी उतार-चढ़ाव रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.56 प्रति डॉलर पर खुला और फिर सुबह के अत्यधिक अस्थिर सत्र में डॉलर के मुकाबले 86.71 के निचले स्तर तक गिर गया। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.58 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed