फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Share Market Closed Sensex Nifty Rupees Dollar Gold Silver Latest News Update

Share Market: आम बजट के पहले शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद; सेंसेक्स 49 अंक चढ़ा, निफ्टी 17600 के पार

Tue, 31 Jan 2023 06:18 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 31 Jan 2023 06:18 PM IST
सार

शेयर बाजार में सेंसेक्स 49.49 अंक चढ़कर 59,549.90 अंक पर बंद हुआ। इस बीच निफ्टी 13.20 अंक के लाभ के साथ 17,662.15 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Share Market Closed Sensex Nifty Rupees Dollar Gold Silver Latest News Update
Sensex - फोटो : Istock

विस्तार

आम बजट और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक बैठक के नतीजों से एक दिन पहले मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में मामूली तेजी रही। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 49 अंक की बढ़त पर रहा। उतार-चढ़ाव से भरे कारोबार के अंतिम घंटे में लिवाली से 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 49.49 अंक यानी 0.08 फीसदी की तेजी के साथ 59,549.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 59,787.63 अंक के उच्चस्तर तक गया और 59,104.59 अंक के निचले स्तर तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 13.20 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 17,662.15 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन

इनके शेयरों में बढ़त देखी गई
सेंसेक्स के शेयरों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा सर्वाधिक 3.53 फीसदी की बढ़त लेने में सफल रहा। अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, टाटा मोटर्स, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक भी लाभ में रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें हुआ नुकसान
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक और एचडीएफसी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।
 

विज्ञापन

आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन दिसंबर में 7.4 फीसदी बढ़ा
आठ बुनियादी ढांचा क्षेत्र के उद्योगों का उत्पादन दिसंबर, 2022 में 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ा। यह पिछले तीन माह में सबसे अधिक है। इससे पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 4.1 प्रतिशत था। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कोयला, उर्वरक, इस्पात और बिजली खंड का प्रदर्शन बेहतर रहा। आठ बुनियादी उद्योगों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली शामिल हैं।
 

सोना 105 रुपये टूटा, चांदी में भी गिरावट
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 105 रुपये की गिरावट के साथ 56,780 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,885 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 379 रुपये की गिरावट के साथ 68,418 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
 

रुपया 41 पैसे लुढ़ककर 81.93 प्रति डॉलर पर
वर्ष 2022-23 की आर्थिक समीक्षा में देश का निर्यात सुस्त रहने तथा चालू खाते का घाटा (कैड) बढ़ने का अनुमान लगाए जाने के बाद रुपये पर दबाव कायम हो गया तथा अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 41 पैसे लुढ़ककर 81.93 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी कोषों की निकासी और घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती से भी निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed