फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Shaktikanta Das says Help every sector to overcome the corona second wave

आरबीआई ने कहा: कोरोना की दूसरी लहर से उबरने के लिए हर क्षेत्र की मदद करेंगे

Sat, 19 Jun 2021 07:27 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 19 Jun 2021 07:27 AM IST
सार

  • समिति की बैठक में गवर्नर सहित सभी छह सदस्यों ने रेपो रेट स्थिर रखने के पक्ष में मतदान किया
  • पहली लहर के मुकाबले इस बार आपूर्ति पर ज्यादा असर नहीं पड़ा, लेकिन महंगाई ने बढ़ाई चिंता
  • लॉकडाउन से खपत पर असर पड़ा, जिसे दोबारा पटरी पर लाने के लिए नीतिगत सहारे की जरूरत 
  • टीकाकरण के जरिये महामारी पर काबू पाना ही सबसे प्रभावी उपाय है

विज्ञापन
Shaktikanta Das says Help every sector to overcome the corona second wave
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने भरोसा दिलाया है कि कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर से निपटने के लिए हर क्षेत्र को मदद दी जाएगी। दास ने शुक्रवार को जारी एमपीसी मिनट्स में बताया कि आर्थिक सुधार के लिए राजकोषीय, मौद्रिक और क्षेत्रवार मदद की जरूरत है। 

विज्ञापन


आरबीआई गवर्नर ने बताई एमपीसी बैठक की खास बातें, महंगाई से बढ़ा दबाव
गवर्नर ने जून की शुरुआत में हुई मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक की खास बातों का खुलासा करते हुए कहा, अप्रैल-मई में दूसरी लहर ने व्यापक तौर पर आर्थिक नुकसान किया है। तेजी से सुधार की ओर बढ़ती अर्थव्यवस्था की गति पर न सिर्फ रोक लगाई, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों को बुरी तरह प्रभावित कर रोजगार के अवसर घटा दिए।
विज्ञापन


हमें दोबारा सामान्य स्थिति में आने के लिए नीतिगत सुधारों के साथ लगातार राहत पैकेज की भी जरूरत होगी। इसके लिए टीकाकरण के जरिये महामारी पर काबू पाना ही सबसे प्रभावी उपाय है। एमपीसी मिनट्स के अनुसार, समिति की बैठक में गवर्नर सहित सभी छह सदस्यों ने रेपो रेट स्थिर रखने के पक्ष में मतदान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपूर्ति पर ज्यादा असर नहीं, लेकिन महंगाई चिंताजनक
डिप्टी गवर्नर माइकल देवब्रत पात्रा ने कहा कि पहली लहर के मुकाबले इस बार आपूर्ति पर ज्यादा असर नहीं पड़ा, लेकिन बढ़ती महंगाई चिंता का सबब है। साथ ही लॉकडाउन से खपत पर असर पड़ा, जिसे दोबारा पटरी पर लाने के लिए नीतिगत सहारे की जरूरत है।

1.6 फीसदी वृद्धि का ही अनुमान है इस साल कुल उत्पादन में
2021-22 में अगर विकास दर 9.5 फीसदी कायम भी रहती है, तो कोविड पूर्व स्तर से कुल उत्पादन महज 1.6 फीसदी ही बढ़ेगा। कंपनियां अपनी लागत को उपभोक्ताओं पर डाल रही हैं, जिससे खुदरा महंगाई लगातार चिंताजनक बनी हुई है।

बैंकों पर बढ़ सकता है रिकॉर्ड एनपीए : राकेश मोहन
आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर राकेश मोहन ने कहा है कि संक्रमण की दूसरी लहर से बैंकों पर एनपीए का बोझ रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा, आरबीआई ने दिसंबर की आर्थिक स्थिरता रिपोर्ट में सितंबर, 2021 तक एनपीए 13.5 फीसदी पहुंचने का अनुमान लगाया था।


अप्रैल-मई में दूसरी लहर के बाद ये आंकड़े अनुमान से कहीं ज्यादा हो सकते हैं। आरबीआई के सामने ये चुनौती होगी कि वह बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को फंसे कर्ज संकट से किस तरह निकालता है। एक और डिप्टी गवर्नर ने एनपीए 18 फीसदी पहुंचने की बात कही थी, वह भी दूसरी लहर से पहले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed