फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रेडिट/डेबिट कार्ड का करते हैं इस्तेमाल, इन सात टिप्स को इस्तेमाल करने से कभी नहीं होगा फ्रॉड

Sat, 12 Sep 2020 03:17 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 12 Sep 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
seven easy steps given by SBI and HDFC for securing your credit card and debit card
credit card

मौजूदा समय में डिजिटल लेन-देन तेजी से बढ़ रहा है, कोरोना की वजह से ज्यादातर लोग अब कैश पेमेंट करने के कतराते हैं और डिजिटल पेमेंट पर ज्यादा जोर देते हैं। इसके अलावा बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में क्रेडिट कार्ड का चलन बढ़ा है लेकिन क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना इतना आसान नहीं है।




क्रेडिट इस्तेमाल करते समय ग्राहक को ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत होती है। किसी भी तरह के फ्रॉड से बचने के लिए क्रेडिट कार्ड के हर लेन-देन पर नजर रखें और सिक्योर रखें। ग्राहकों के लिए क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए एचडीएफसी बैंक ने कुछ आसान स्टेप साझा किए हैं, आइए जानते हैं...

seven easy steps given by SBI and HDFC for securing your credit card and debit card
क्रेडिट कार्ड के यूज - फोटो : SELF

1. कार्ड हमेशा अपने पास रखें
क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल करने से पहले इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि डेबिट कार्ड की तरह क्रेडिट कार्ड की जानकारी भी किसी साझा नहीं करनी है। अपना कार्ड हमेशा अपने पास ही रखें और अपने किसी जानकार के हाथ में भी कार्ड को ना दें।

2. अपना पिन बदलते रहें
अपने क्रेडिट कार्ड का पिन बदलते रहें। साल में कम से कम दो बार अपने क्रेडिट कार्ड का पिन जरूर बदलें और पिन हमेशा ऐसा रखें जिसका अनुमान लगा पाना काफी मुश्किल हो।

seven easy steps given by SBI and HDFC for securing your credit card and debit card
क्रेडिट कार्ड - फोटो : SELF

3. ओटीपी साझा ना करें
अपने कार्ड से संबंधित ओटीपी को किसी से साझा ना करें। यहां तक कि अगर आपके पास बैंक से कॉल आया है, तब भी ओटीपी बैंक से साझा ना करें। ओटीपी एकदम निजी जानकारी होती है, जिसे किसी के साथ साझा नहीं करना होता है। ओटीपी केवल डिजिटल लेन-देन के लिए होता है।

4. अलर्ट और स्टेटमेंट ध्यान से देखें
क्रेडिट कार्ड से संबंधित अलर्ट और स्टेटमेंट पर खासा ध्यान दें। जब भी आप अपने क्रेडिट कार्ड से कोई लेन-देन करेंगे तो आपके पास बैंक से एसएमएस आएगा, जिसे आपको ध्यान से पढ़ना होगा। अलर्ट के अलावा आपको बैंक की ओर से जारी स्टेटमेंट पर भी उतना ही ध्यान देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
seven easy steps given by SBI and HDFC for securing your credit card and debit card
क्रेडिट कार्ड - फोटो : SELF

5. संदिग्ध वेबसाइट या एप पर कार्ड का इस्तेमाल ना करें
अगर ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान दें कि वेबसाइट लिंक में http: // के बजाय https: // है या नही। इसके अलावा हर तरह के ट्रांजैक्शन के लिए अलर्ट सेवा लें। एटीएम और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के मामले में बैंक तुरंत एसएमएस भेजता है।
 

6. संदिग्ध लिंक पर कभी क्लिक ना करें
क्रेडिट कार्ड वाले बैंक का दावा करने वाले ई-मेल या लिंक पर क्लिक ना करें, वो एक तरह से फिशिंग भी हो सकती है। बैंक कभी भी आपके पिन, डिटेल्स फोन या ई-मेल के लिए कभी नहीं पूछेंगे। अगर आपको कभी लगे कि ई-मेल संदिग्ध पते से आया है तो तुरंत बैंक को रिपोर्ट करें।

विज्ञापन
seven easy steps given by SBI and HDFC for securing your credit card and debit card
credit card - फोटो : pexels.com

7. कार्ड चोरी होने पर तुरंत बैंक को रिपोर्ट करें
अगर आपका कार्ड चोरी हो गया है या आपने कोई गलत लेन-देन कर दिया है तो तुरंत कस्टमर नंबर पर कॉल कर बैंक को इस बात की जानकारी दें। आप एटीएम के माध्यम से ब्रांच में फोन या ऑनलाइन बैंकिंग से संपर्क कर सकते हैं। इससे बैंक आपके कार्ड को ब्लॉक कर देगा और धोखाधड़ी वाला लेन-देन तुरंत रोक देगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed