फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Sensex rallies 831 pts to end at 60138 Nifty surges 258 pts to 17929 Latest News Update

Share Market: शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स फिर पहुंचा 60 हजार के पार

Mon, 01 Nov 2021 04:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 01 Nov 2021 04:54 PM IST
सार

एशियाई बाजारों में तेजी के साथ ही भारतीय शेयर बाजार में बीते सप्ताह लगातार जारी रहे गिरावट के दौर पर ब्रेक लग गया। इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन एक नवंबर को लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद बाजार फिर से उछाल भरता दिखाई दिया।

विज्ञापन
Sensex rallies 831 pts to end at 60138 Nifty surges 258 pts to 17929 Latest News Update
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : iStock

विस्तार

एशियाई बाजारों में तेजी के साथ सप्ताह के पहले दिन को आखिरकार शेयर बाजार में फिर से रौनक लौट आई। सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले और यह सिलसिला बाजार बंद होने तक जारी रहा। जहां एक ओर बीएसई के सेंसेक्स ने 60 हजार के आंकड़े को पार किया, वहीं एनएसई का निफ्टी भी बढ़त के साथ 17900 के स्तर को पास कर गया।

विज्ञापन


बीते सप्ताह की गिरावट से उबरा बाजार
एशियाई बाजारों में तेजी के साथ ही भारतीय शेयर बाजार में बीते सप्ताह लगातार जारी रहे गिरावट के दौर पर ब्रेक लग गया। इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन एक नवंबर को लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद बाजार फिर से उछाल भरता दिखाई दिया। एशियाई बाजारों में तेजी के चलते घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स को सपोर्ट मिला। वहीं बैंकिंग और आईटी शेयरों में खरीदारी के रूझान से भी बाजार को सहारा मिला। इन सबके दम पर बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सोमवार को 831.53 अंकों की बढ़त के साथ 60,138.46 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 258.00 अंकों की तेजी के साथ 17,929.65 पर बंद हुआ।
विज्ञापन


बैंकिंग शेयरों में तेजी का मिला लाभ
सेंसेक्स पर सोमवार को लगभग सभी बैंकिंग शेयरों में तेजी देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी रियल्टी सबसे अधिक 4.16 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स पर 26 और निफ्टी पर 46 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल स्टॉक्स में से 20 स्टॉक्स में दो प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही। सबसे ज्यादा बढ़ने वाले स्टॉक्स में इंडसइंड बैंक 7.52 प्रतिशत, हिंडाल्को 4.47 प्रतिशत, भारती एयरटेल 4.21 प्रतिशत, एचसीएल टेक 3.96 प्रतिशत, ग्रासिम 3.71 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ। वहीं दूसरी तरफ यूपीएल 2.63 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.61 प्रतिशत, एमएंडएम 1.44 प्रतिशत और नेस्ले इंडिया 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत से ही रहा मजबूती का रुख
शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। सेंसेक्स 500 अंक की तेजी के साथ खुला, जबकि निफ्टी 158 अंकों की बढ़त के साथ खुला था। दोपहर के कारोबार के बाद यह बढ़त और मजबूत हुई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 831.53 की बढ़त के साथ 60,138.46 पर और निफ्टी 258 अंकों की तेजी के साथ 17,929.65 पर बंद हुआ।


पिछले कारोबारी सत्र का हाल
पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 677.77 अंक या 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,306.93 पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी 185.60 अंक या 1.04 प्रतिशत गिरकर 17,671.65 पर बंद हुआ था। बीते सप्ताह लगातार तीन दिन शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed