{"_id":"5926b5854f1c1be45b536fb8","slug":"sensex-nifty-closes-on-strong-note-after-bank-auto-shares-rally-on-green-node","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकिंग, आईटी शेयरों में मजबूती से झूमा मार्केट, 30 हजार के पार फिर से पहुंचा सेंसेक्स","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
बैंकिंग, आईटी शेयरों में मजबूती से झूमा मार्केट, 30 हजार के पार फिर से पहुंचा सेंसेक्स
amarujala.com, Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Thu, 25 May 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकिंग, ऑटो और आईटी शेयरों में मजबूती की वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी हफ्ते के चौथे कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 30 हजार के पार बंद हुआ, वहीं निफ्टी भी 9500 के स्तर को पार कर गया। सेंसेक्स 450 अंकों की मजबूती के साथ 30793.43 की रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में देखने को मिली अच्छी खरीदारी
बीएसई, एनएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 190 अंक यानि 1.4 फीसदी बढ़कर 14227 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.3 फीसदी की मजबूती आई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 292 अंक यानि 2 फीसदी उछलकर 14849 के स्तर पर बंद हुआ है।
विज्ञापन
बैंकिंग, ऑटो, आईटी, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में जमकर खरीदारी देखने को मिली है। निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में 2.6 फीसदी, प्राइवेट सेक्टर बैंक इंडेक्स में 2.9 फीसदी, ऑटो इंडेक्स में 1.9 फीसदी और आईटी इंडेक्स में 2.2 फीसदी की तेजी आई है। बीएसई के कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 3.5 फीसदी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.3 फीसदी की मजबूती आई है। हालांकि फार्मा शेयरों की जोरदार पिटाई दिखी है। निफ्टी का फार्मा इंडेक्स 2.6 फीसदी टूटकर बंद हुआ है।
विज्ञापन