फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   sensex, nifty closes on strong note after bank, auto shares rally on green node

बैंकिंग, आईटी शेयरों में मजबूती से झूमा मार्केट, 30 हजार के पार फिर से पहुंचा सेंसेक्स

Thu, 25 May 2017 04:14 PM IST
amarujala.com, Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 25 May 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
sensex, nifty closes on strong note after bank, auto shares rally on green node
sensex

बैंकिंग, ऑटो और आईटी शेयरों में मजबूती की वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी हफ्ते के चौथे कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 30 हजार के पार बंद हुआ, वहीं निफ्टी भी 9500 के स्तर को पार कर गया। सेंसेक्स 450 अंकों की मजबूती के साथ 30793.43 की रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचने में कामयाब रहा। 

विज्ञापन


मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में देखने को मिली अच्छी खरीदारी

बीएसई, एनएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 190 अंक यानि 1.4 फीसदी बढ़कर 14227 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.3 फीसदी की मजबूती आई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 292 अंक यानि 2 फीसदी उछलकर 14849 के स्तर पर बंद हुआ है।
विज्ञापन


बैंकिंग, ऑटो, आईटी, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में जमकर खरीदारी देखने को मिली है। निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में 2.6 फीसदी, प्राइवेट सेक्टर बैंक इंडेक्स में 2.9 फीसदी, ऑटो इंडेक्स में 1.9 फीसदी और आईटी इंडेक्स में 2.2 फीसदी की तेजी आई है। बीएसई के कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 3.5 फीसदी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.3 फीसदी की मजबूती आई है। हालांकि फार्मा शेयरों की जोरदार पिटाई दिखी है। निफ्टी का फार्मा इंडेक्स 2.6 फीसदी टूटकर बंद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed